मध्य प्रदेश के बाद अब राजस्थान ( Rajasthan ) में भरतपुर (Bharatpur ) के रूपवास इलाके में जहरीली शराब (Toxic Liquor ) पीने से चार लोगों की मौत हो गई है तो छह अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। इससे पहले मध्य प्रदेश के मुरैना ( Morena ) जिले में जहरीली शराब पीने से 20 लोगों की हुई मौत हो गई है।
राजस्थान के भरतपुर, (Bharatpur ) जिले में रूपवास थाना क्षेत्र के उत्तरप्रदेश से सटे चक सामरी गांव में जहरीली शराब पीने से सरपंच के भाई सहित चार लोगों की मौत हो गई और और छह लोगों की आंखों की रोशनी चली गई। छह लोगों की हालत खराब होने पर उन्हें भरतपुर के आरबीएम अस्पताल भेजा गया है।
मामले की जानकारी के बाद थानाधिकारी जमील खान ने जाप्ते के साथ गांव में पहुंचकर हालात का जायजा लिया। प्रशिक्षु आईपीएस सुमित महेरना ने कार्रवाई करके गांव से करीब 12 कार्टन हथकड़ शराब जब्त की है। बताया जा रहा है कि गांव में मंगलवार रात करीब एक दर्जन लोगों ने हथकड़ शराब पी थी। सुबह होते-होते उनकी हालत बिगड़ गई।
उल्टी-दस्त के साथ उनका सिर चकराने लगा। इस पर उन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भरतपुर (Bharatpur ) रेफर कर दिया गया। बताया गया कि इस थाना क्षेत्र के कई गांवों में कच्ची शराब बनाए जाने के अलावा उत्तरप्रदेश से भी भारी मात्रा में अवैध हथकड़ शराब यहां लाई जाती है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी जानकारी के बाद अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने बताया कि इस जहरीली शराब को बेचने के आरोपी की भी हालत खराब होने पर उसे भी भरतपुर(Bharatpur ) आरबीएम अस्पताल रेफर किया गया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?