झारखंड( Jharkhand ) के हजारीबाग( Hazaribagh ) जिले में शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज (Sheikh Bhikhari Medical College) की लापता छात्रा पूजा भारती ( Puja Bharti ) का शव मंगलवार को पतरातू डैम में तैरता हुआ मिला। उसके दोनों हाथ-पैर प्लास्टिक की रस्सी से बंधे हुए थे। मेडिकल की छात्रा 11 जनवरी की सुबह दस बजे से लापता थी।
हजारीबाग मेडिकल कालेज( Hazaribagh Medical College ) की छात्रा पूजा भारती पूर्वे ( Puja Bharti ) की मौत पानी में डूबने से हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से इसकी पुष्टि हुई है। तीन सदस्यीय मेडिकल बोर्ड की मौजूदगी में हुए पोस्टमार्टम में मृतका के पेट से पानी निकला है। इससे आशंका व्यक्त की जा रही है कि हाथ-पैर बांध कर छात्रा को जिंदा ही डैम में फेंक दिया गया होगा। चिकित्सकों का मानना है कि मृत व्यक्ति को पानी में डुबो देने से पेट के अंदर पानी नहीं जाता है।
इधर पोस्टमार्टम के दौरान छात्रा के शरीर के बाहरी हिस्से या प्राइवेट पार्ट में किसी तरह के चोट आदि के निशान नहीं मिले हैं। दुष्कर्म के बिंदु पर जांच के लिए नेल क्लिपिंग, अंडर गारमेंट, वेजाइनल स्वाब के अलावा बैग के अंदर से मिली रस्सी व अन्य सामान एसएसएफएल, रांची (राज्य विधिक विज्ञान प्रयोगशाला) भेजा गया है। एसएसएफएल से जांच रिपोर्ट आने के बाद ही दुष्कर्म के बिंदु पर आगे की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
गोड्डा ( Godda ) के लोहिया नगर की रहनेवाली थी। उसके पिता अवध बिहारी पूर्वे अवकाशप्राप्त शिक्षक हैं और मां अर्चना देवी पारा शिक्षिका हैं। पूजा का भाई अनुराग अतुल्य चेन्नई में इंजीनियरिंग का छात्र है।छात्रा की मां अर्चना देवी ने बताया कि बेटी ने सोमवार सुबह 8.30 बजे वीडियो कॉल पर बात किया था। उसने कहा था-नाश्ता में रोटी, सब्जी और चटनी मिली है। फिर पूजा बोली कि आज परीक्षा है। परीक्षा के बाद बात करेगी। करीब 3 बजे पूजा को फोन लगाया तो मोबाइल बंद था। परिजनों को आशंका है कि पूजा की हत्या में मेडिकल कॉलेज के किसी साथी का हाथ है।
हजारीबाग मेडिकल कालेज( Hazaribagh Medical College ) की छात्रा पूजा भारती ( Puja Bharti )के गोड्डा ( Godda )निवासी पिता व भाई ने बताया कि वह यहां से एग्जाम देने के लिए निकली थी। सोमवार को उसका एग्जाम हजारीबाग में ही होने वाला था। शाम तक जब उसकी कोई खबर नहीं मिली तो उसके फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई। उसका फोन स्विच ऑफ आने लगा तो घरवालों की चिता बढ़ गई। आनन-फानन में बड़े भाई ने चेन्नई से लौटने का फैसला लिया। जब वह मांडू पहुंचा तो उसे बहन की लाश डैम से मिलने की सूचना मिली।
जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह करीब नौ बजे छात्रा अपने हॉस्टल में नाश्ता करने के बाद अपने परिचित एक आटो चालक को बुलाकर रांची जाने की बात कह निकली। उसने परीक्षा देने की जानकारी अपने घर में भी दी और उसके बाद वह करीब दस बजकर चार मिनट में सरकारी बस स्टैंड से अजीत नामक एसी बस से रांची के लिए सवार हुई। जानकारी के अनुसार छात्रा ने आटो चालक को दो आदमी होने की बात कह कॉलेज बुलाया था। इसके बाद वह अपने कमरे से दो बैग एक बड़ा और दूसरा हैंड बैग लेकर निकली। सीधे बस स्टैंड जाकर बस पकड़ी और चालक को किराए के रूप में 50 रुपए दिए। । पुलिस ने जब इस मामले में आटो चालक से पूछताछ की तो बताया कि उसे फोन कर दो आदमी जाने की बात बोली। लेकिन वह अकेली ही बस स्टैंड पहुंची।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?