प्रधानमंत्री कार्यालय के पूर्व अधिकारी और गुजरात कैडर के पूर्व आईएएस अरविंद शर्मा (Arvind Sharma )आज उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो गए। एके शर्मा उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और यूपी के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हुए हैं।उन्होंने पार्टी ज्वाइन करने के बाद कहा कि मैं बीजेपी में आने पर खुश हूं।
प्रदेश सरकार में कुशल प्रशासक की कमी को पूरा करने के लिये पीएमओ के पूर्व अधिकारी अरविंद शर्मा (Arvind Sharma )उत्तर प्रदेश मे लाये गये है। माना जा रहा है कि बीजेपी उन्हें विधान परिषद भेज सकती है । ऐसे में योगी मंत्रिमंडल में उलटफेर की भी सुगबुगाहट है।
बता दें कि एके शर्मा को यूपी में बड़ी अहम जिम्मेदारी मिल सकती है। सूत्रों का कहना है कि शर्मा की प्रशासनिक दक्षता का लाभ लेने के लिए उन्हें योगी मंत्रिमंडल में अहम दायित्व दिया जा सकता है।सोमवार को ही एके शर्मा (Arvind Sharma )ने वीआरएस लिया था। एके शर्मा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के करीबी बताए जाते हैं, उन्होंने पहले सीएमओ और फिर पीएमओ में अहम जिम्मेदारी निभाई है।
दो वर्ष की नौकरी बाकी रहने के बाद भी स्वैच्छिक सेवानिवृति लेने वाले अरविंद कुमार शर्मा (Arvind Sharma )को एक व्यापक दृष्टिकोण वाला परिश्रमी अधिकारी माना जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ गुजरात के साथ पीएम ऑफिस, दिल्ली में भी काम करने का उनका लम्बा अनुभव है। वह उत्तर प्रदेश के मऊ( MAU )जनपद से बहुत पिछड़े से इलाके से आते हैं।
उन्होंने 20 वर्षों तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ गुजरात ( Gujarat) और पीएमओ में काम किया है। उन्होंने आईएएस की सेवा से दो साल पहले ही वीआरएस लिया है।
पार्टी में शामिल होने के बाद अरविंद शर्मा(Arvind Sharma ) ने कहा कि भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने की खुशी है। हमारे देश में राजनीतिक दल बहुत हैं लेकिन भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है। मैं पिछड़े जिले और गांव का हूं।
मुझ जैसे साधारण व्यक्ति को जिसकी कोई राजनीतिक पृष्ठभूमि नहीं है उसे भाजपा ही इतना बड़ा मुकाम दे सकती है। उन्होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करता हूं। मैं प्रधानमंत्री और भाजपा की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?