उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के झांसी ( Jhansi ) जिले में थाना मऊरानीपुर क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने ससुरालियों पर कई आरोप लगाकर आत्महत्या (suicide ) कर ली। आत्महत्या (suicide ) करने से पहले उसने वीडियो बनाकर फेसबुक पर अपलोड किया था। वीडियो डालने के बाद उसने जहर खा लिया। गंभीर हालत में उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया। जांच के बाद उसे ग्वालियर रेफर कर दिया। युवक ने गुरुवार सुबह उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। थाना मऊरानीपुर क्षेत्र के रानीपुर निवासी राजेश का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें राजेश बता रहा है कि वह एक शादी समारोह में गया था। यहां शादी में उसकी सास ने उसकी बेइज्जती कर दी थी। ससुरालीजनों ने उसके भाई और माता-पिता से अलग करवा दिया। उसकी पत्नी को छीन लिया। ससुरालियों की शादीशुदा जिंदगी में दखल अंदाजी से तंग आकर उसने यह कदम उठाया है।
वीडियो बुधवार की दोपहर में बनाने के बाद राजेश ने जहर खा आत्महत्या (suicide ) कर ली।। ग्वालियर में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। एसएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस कार्यवाही कर रही है।
मृतक के भाई बृजेश ने बताया कि उसकी विवाह छतरपुर मध्य प्रदेश के ग्राम बनगांय में है। राजेश की शादी 10 वर्ष पूर्व हुई थी। अपनी सास के हस्तक्षेप के चलते उसका हंसता खेलता परिवार अब बिखरने की कगार पर है। परिवारिक कलह से तंग आकर उसने यह कदम उठाया और छोटे-छोटे अपने दो मासूम बच्चों को अनाथ कर गया। उसने मरने से पहले अपनी अन्तिम इच्छा के रुप में अपनी बेटी से मिलना बताया था। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?