उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के अस्पतालों के बारे में विवादित टिप्पणी करने के आरोप में जेल में निरुद्घ दिल्ली के पूर्व मंत्री व आम आदमी पार्टी (AAP), के विधायक सोमनाथ भारती ( Somnath Bharti) को शुक्रवार को कोर्ट से जमानत मिल गई। स्पेशल जज एमपी/एमएलए पीके जयंत ने पूर्व मंत्री की जमानत अर्जी मंजूर कर ली है। पूर्व मंत्री के खिलाफ अमेठी जिले के जगदीशपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। इसी को लेकर दूसरा मामला उनके खिलाफ कोतवाल ने ही मामला पंजीकृत कराया था। इसी प्रकरण में वारंट जारी होने पर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। बार काउंसिल के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि विधायक की जमानत के लिए आवेदन कर दिया गया है। शनिवार को इसकी सुनवाई होगी, विधायक को कोर्ट नहीं लाया जाएगा।
दिल्ली के पूर्व मंत्री व आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती ( Somnath Bharti) पिछले नौ जनवरी को अमेठी ( Amethi ) जिले में आए थे। इस दौरान जगदीशपुर कस्बे में स्थित रामलीला मैदान में प्रेस कांफ्रेंस में पूर्व मंत्री ने कहा था कि वे यूपी के स्कूलों व अस्पतालों को देख रहे हैं। आरोप है कि पूर्व मंत्री सोमनाथ भारती ने कहा था कि यूपी के अस्पतालों में बच्चे पैदा हो रहे हैं, लेकिन कुत्तों के बच्चे पैदा हो रहे हैं। पूर्व मंत्री की इस विवादित टिप्पणी से आहत अमेठी जिले के जगदीशपुर थाने के हरपालपुर गांव निवासी शोभनाथ साहू ने जगदीशपुर थाने में पूर्व मंत्री सोमनाथ भारती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
इसी मामले में पुलिस ने पिछले 11 जनवरी को पूर्व मंत्री को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था, जहां कोर्ट ने क्रिमिनल हिस्ट्री तलब कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया था। शुक्रवार को पूर्व मंत्री की जमानत अर्जी पर सुनवाई हुई। बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता संतोष पांडेय व रुद्र प्रताप सिंह मदन ने बहस करते हुए कहा कि सत्ता पक्ष के दबाव में पुलिस ने फर्जी मुकदमा दर्ज किया है।
अभियोजन पक्ष की ओर से उनकी जमानत का विरोध किया गया। स्पेशल जज एमपी/एमएलए पीके जयंत ने दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद सोमनाथ भारती( Somnath Bharti)की सशर्त जमानत मंजूर कर ली है। कोर्ट ने 30-30 हजार रुपये के दो जमानतनामा दाखिल करने पर पूर्व मंत्री को रिहा करने का आदेश दिया है।
दूसरी ओर आम आदमी पार्टी (आप) से विधायक सोमनाथ भारती को दिल्ली अदालत में पेश करने के लिए प्रोडक्शन वारंट जारी किया गया है। अदालत ने उत्तर प्रदेश पुलिस के जेल अधीक्षक को कहा है कि वह सोमनाथ भारती को 18 जनवरी को दिल्ली में पेश करें। सोमनाथ भारती वर्ष 2016 में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के एक सिक्योरिटी स्टाफ के साथ बदसलूकी करने के मामले में आरोपी हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?