उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh)विधान परिषद चुनाव में बीजेपी ने पूर्व आईएएस अधिकारी एके शर्मा ( AK Sharma)को उम्मीदवार बनाया है, शर्मा कल ही लखनऊ में बीजेपी में शामिल हुए हैं ।
विधान परिषद के चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने चार प्रत्याशियों के नामों का एलान कर दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इन नामों को हरी झंडी दी है। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, पूर्वांचल के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य को दोबारा मौका मिला है। वहीं प्रधानमंत्री के करीबी कल ही पार्टी में शामिल हुए अरविंद शर्मा ( AK Sharma)को मौक़ा मिला है।
राज्यसभा चुनाव की तरह विधान परिषद की 12 सीटों के लिए होने जा रहे चुनाव में भी सियासी दांव-पेंच का खेल देखने को मिल सकता है। अब तक शांत दिख रहे चुनावी माहौल में हलचल बढ़ गई है।
गौरतलब है कि गुजरात कैडर के पूर्व आईएएस अधिकारी अरविंद शर्मा ( AK Sharma)ने बृहस्पतिवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने उन्हें सदस्यता ग्रहण कराते हुए कहा कि अरविंद शर्मा के भाजपा में शामिल होने से भाजपा और प्रदेश एवं केंद्र सरकार को मजबूती मिलेगी। भाजपा प्रदेश मुख्यलय पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अरविंद शर्मा ( AK Sharma)ने गुजरात मे तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी के सचिव और 2014 से अब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यालय में सचिव जैसे अहम भूमिका में रहे है। उन्होंने कहा कि अरविंद शर्मा ने यूपी में भी समाज सेवा के क्षेत्र में काम किया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?