अयोध्या (Ayodhya ) में बनने वाले भव्य राम मंदिर (Ram Temple)के लिए ‘निधि समर्पण अभियान’ की शुरुआत शुक्रवार से हो गई है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद(President Ramnath Kovind) ने खुद पांच लाख 100 रुपये का दान देकर इस अभियान की शुरुआत की। उनसे चंदा मांगने के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट, विश्व हिंदू परिषद और स्वसंसेवक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल पहुंचा था।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राम मंदिर(Ram Temple) निर्माण के लिए पांच लाख 100 रुपये का चेक दिया है। इससे पहले केंद्र सरकार ने एक रुपये, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 11 लाख रुपये, उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने एक करोड़ रुपये और मोरारी बापू ने 11 करोड़ रुपये का दान दिया है।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र निधि संग्रह अभियान में भगवान राम के मंदिर (Ram Temple)निर्माण के लिए विश्व हिंदू परिषद के विनायक राव देशमुख जी को एक लाख रुपये का चेक प्रदान किया।
बता दें कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट (Sri Ram Janmbhoomi Tirth Kshetra ) के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरी महाराज और विश्व हिंदू परिषद के कार्याध्यक्ष आलोक कुमार समेत वीएचपी के बड़े नेता राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद( President Ram Nath Kovind ) से मुलाकात करने के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अयोध्या में बन रहे श्रीराम मंदिर के लिए राष्ट्रपति से चंदा मांगा। इसके अलावा विश्व हिंदू परिषद के कुछ नेता उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से भी चंदा मांगेंगे।
राम मंदिर (Ram Temple)के लिए चंदा जुटाने का अभियान आज से शुरू हो गया है। इस अभियान के तहत पांच लाख से ज्यादा गांवों के 12 करोड़ से ज्यादा परिवारों से संपर्क किया जाएगा। मंदिर बनाने के लिए चंदा जुटाने का काम 27 फरवरी तक चलेगा। अभियान के तहत राम मंदिर निर्माण के लिए विश्व हिंदू परिषद लोगों का समर्पण और सहयोग राशि मिलेगी। इस दौरान दस रुपये, 100 रुपये, 1,000 रुपये के कूपन होंगे। वहीं 2,000 से ज्यादा सहयोग करने वालों को रसीद दी जाएगी। इस चंदे के माध्यम से अयोध्या में श्रीराम जी के भव्य मंदिर का निर्माण कार्य किया जाएगा।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?