उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के आगरा( AGRA) के थाना हरीपर्वत के पुष्प नगर में शुक्रवार रात को फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंट कृष्णा शर्मा ने कमरे में पंखे से लटक फांसी लगाकर आत्महत्या (suicide ) कर ली। उसकी शादी को एक माह ही हुआ था। पत्नी दूसरे कमरे में बैठी थी। तभी पति ने यह कदम उठाया।
आगरा( AGRA) के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित पुष्प विहार निवासी कृष्णा शर्मा (Krishna Sharma )(30) पुत्र नंद किशोर शर्मा एक फाइनेंस कंपनी में रिकवरी एजेंट का कार्य करता था। थाना पुलिस ने बताया कि कृष्णा ने 12 दिसंबर 2020 को इटावा( Etawah )स्थित नेताजी का चौक निवासी प्राची से आर्य समाज मंदिर में शादी की थी।
आगरा( AGRA) में दोनों ट्रांसपोर्ट नगर स्थित पुष्प विहार में किराये के मकान में रह रहे थे। शुक्रवार की शाम को दोनों के बीच किसी बात पर विवाद हो गया। इससे नाराज होकर पत्नी अपने भाई के यहां चली गई। रात में कृष्णा ने जयपुर में रहने वाले अपने जीजा को फोन किया। उसने कहा कि वह आत्महत्या कर लेगा। इस पर उन्होंने मना किया। मगर, वह मानने को तैयार नहीं था।
इस पर जीजा ने कृष्णा को बातों में लगाए रखा। उधर, उसकी पत्नी को फोन करके बता दिया। प्राची घर पहुंची तो पति-पत्नी में फिर से कहासुनी हो गई। उसने पत्नी को कमरे से बाहर निकाल दिया। प्राची दूसरे कमरे में बैठ गई। काफी देर बाद भी कृष्णा बाहर नहीं आया तो कमरे में जाकर देखा।
पति का शव फांसी पर लटका हुआ था। पत्नी ने शोर मचाया। इस पर लोग आ गए। उनकी मदद से पति को नीचे उतारा। सूचना पर पुलिस पहुंच गई।थाना पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट नहीं मिला है। पूछताछ में पता चला है कि युवक ने कुछ दिन पहले हाथ की नस काट ली थी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?