राजस्थान ( Rajasthan ) के जालोर( Jalore ) एक बस 11 हजार वोल्ट की हाइटेंशन लाइन की चपेट में आ गई और जैन तीर्थयात्रियों (Jain pilgrims ) से भरी बस में आग लग गई। इससे 6 लोग जिंदा जल गए। 36 लोग झुलस गए, इनमें से ज्यादातर जालोर जिला अस्पताल में भर्ती हैं। कुछ लोगों की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें जोधपुर रैफर कर दिया गया। सभी लोग जैन समाज के हैं, जो नाकोड़ा तीर्थ से दर्शन करने के बाद अजमेर और ब्यावर लौट रहे थे।
इस हादसे में बस में सवार सभी लोग जैन समुदाय (Jain pilgrims )से संबंधित थे जो कि तीर्थटन मंदिर दर्शन पर निकले थे ।मृतकों की पहचान के लिए पुलिस ने प्रयास तेज किये है। हादसे में ब्यावर निवासी सोनल (44), सुरभि ( 25 ) , ब्यावर निवासी चांद देवी ( 65 ) , अजमेर निवासी राजेन्द्र , और ड्राइवर धर्मचदं जैन व एक अन्य की मौत हो गई , जबकि बस में सवार अन्य लोग झुलसे हैं। जिनको जालोर भेज गया है। गंभीर झुलसे लोगो को जोधपुर ( Jodhpur ) रेफर किया गया है।
हादसा जालोर जिले से 7 किमी दूर महेशपुरा गांव में हुआ। जैन श्रद्धालु 2 बसों में शुक्रवार की रात ब्यावर से रवाना हुए थे। सभी जालाेर ( Jalore ) जिले के जैन मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। दर्शनों के बाद लौटते समय रास्ता भटककर महेशपुरा गांव पहुंच गए। गांव की संकरी गलियों से गुजरते समय एक बस 11 केवी लाइन की चपेट में आ गई और करंट फैलने से बस में आग लग गई।
बस में सवार यात्रियों (Jain pilgrims )ने बताया कि वे नाकोड़ा के बाद मांडोली में दर्शन करने गए थे। शनिवार देर शाम सभी जालोर ( Jalore ) शहर पहुंच गए। यहां खाना खाने के बाद उन्हें ब्यावर जाना था। गूगल मैप से ब्यावर का रास्ता देखते हुए बस आगे बढ़ रही थी। गलती से बस महेशपुरा गांव पहुंच गई। गांव की गली में 11 केवी की लाइन काफी नीचे थी। कंडक्टर हाइटेंशन लाइन की ऊंचाई देखने के लिए बस पर चढ़ गया और तार को हटाने लगा, इसी दौरान बस में करंट फैल गया और आग लग गई।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?