प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ( Prime Minister Narendra Modi ) सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट ( Somnath Temple Trust ) का अध्यक्ष बनाया गया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ( Amit Shah) ने प्रधानमंत्री मोदी की एक तस्वीर साझा कर यह जानकारी दी। बता दें कि गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता केशुभाई पटेल के निधन के बाद अध्यक्ष का पद रिक्त हो गया था।
जानकारी के अनुसार, सोमवार को हुई ट्रस्ट की बैठक में प्रधानमंत्री मोदी को अध्यक्ष बनाए जाने का फैसला लिया गया। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता लाल कृष्ण आडवाणी ( L K Advani) और गृह मंत्री अमित शाह ( Amit Shah) भी मंदिर ट्रस्ट के सदस्य हैं। गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र में मशहूर सोमनाथ मंदिर के प्रबंधन के लिए ये ट्रस्ट काम करता है।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी सहित बैठक में शामिल सभी छह सदस्यों ने सर्वसम्मति से मोदी को सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट ( Somnath Temple Trust )का अध्यक्ष चुना। सोमवार को सोमनाथ ट्रस्ट की ऑनलाइन बैठक हुई, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, वरिष्ठ ट्रस्टी जेपी परमार, गुजरात के पूर्व मुख्य सचिव पीके लहरी तथा अंबुजा सीमेंट समूह के हर्षवद्धन निवेटिया शामिल हुए। ट्रस्टी लहरी ने बताया कि ट्रस्टी मंडल की इस ऑनलाइन बैठक में सोमनाथ ट्रस्ट के सभी छह सदस्य शामिल हुए। सभी ने सर्वसम्मति से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इसका अध्यक्ष चुना।
गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल का अक्टूबर 2020 को निधन हो जाने से सोमनाथ ट्रस्ट ( Somnath Temple Trust )के अध्यक्ष का पद रिक्त हो गया था। केशुभाई पिछले 15 साल से ट्रस्ट के अध्यक्ष थे। सोमनाथ ट्रस्ट में अभी ट्रस्टी के दो पद रिक्त हैं। ट्रस्ट की आगामी बैठक सितंबर 2021 में होगी, जिसमें दो नए ट्रस्टी चुने जाएंगे।
ट्रस्ट ( Somnath Temple Trust )का अध्यक्ष बनने पर अमित शाह ने पीएम मोदी को बधाई देते हुए एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की एक तस्वीर भी साझा की। शाह ने ट्वीट में लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष बनने पर हृदयपूर्वक बधाई देता हूं।
सोमनाथ तीर्थ क्षेत्र के विकास के प्रति मोदी जी का समर्पण अद्भुत रहा है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि मोदी जी की अध्यक्षता में ट्रस्ट, सोमनाथ मंदिर की गरिमा और भव्यता को और बढ़ाएगा।
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष बनने पर हृदयपूर्वक बधाई देता हूँ। सोमनाथ तीर्थ क्षेत्र के विकास के प्रति मोदी जी का समर्पण अद्भुत रहा है।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि मोदी जी की अध्यक्षता में ट्रस्ट, सोमनाथ मंदिर की गरिमा व भव्यता को और बढ़ाएगा। pic.twitter.com/2uJSqJxyKf
— Amit Shah (@AmitShah) January 18, 2021


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?