उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के आजमगढ़ ( Azamgarh ) जनपद स्थित गंभीरपुर थाना क्षेत्र के अमौड़ा गांव की महिला प्रधान के पति की बदमाशों ने सोमवार की देर शाम आठ बजे गोली मार कर हत्या कर दी। चुनावी रंजिश में हुई इस हत्या से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। परिजन और ग्रामीणों में काफी आक्रोश होने से पुलिस महकमे में हड़कंप है।
अमौड़ा गांव निवासी मनीष राय (35) पुत्र सुरेंद्र राय की पत्नी अर्चना गांव की निर्वतमान प्रधान हैं। मनीष रात में करीब आठ बजे गांव के मुख्य रोड पर स्थित सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के निकट दो सिपाहियों से बात की। वे सिपाहियों के जाने के बाद अंडा की दुकान पर बैठकर अंडा खाने लगे। ग्रामीणों का कहना है कि उसी दौरान दो बाइक से चार सशस्त्र बदमाश अचानक धमक पड़े। मनीष कुछ समझ पाते कि उससे पूर्व ही बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। कई गोलियां लगने से लहूलुहान मनीष गिर पड़े।
बदमाशों के भागने के बाद उन्हें ग्रामीणों की मदद से निकट के एक अस्पताल ले जाया गया। डाक्टर ने उन्हें वाराणसी के लिए रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मनीष के चाचा उमाशंकर राय की भी डेढ़ वर्ष पूर्व गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उस केस में मनीष ही मुख्य पैरवीकार थे। स्वजनों का यह भी कहना है कि प्रधानी के चुनाव को भी लेकर उनकी रंजिश चल रही थी।
प्रधान के पति की हत्या की सूचना गांव पहुंचते ही परिजन व ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। वहीं चुनावी रंजिश में हत्या की जानकारी होते ही पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया। कई थानों की फोर्स के साथ आजमगढ़ ( Azamgarh ) एसपी सुधीर कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। आक्रोशित लोगों को समझाने की कोशिश की जा रही थी। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। दोनों छोटे भाई अवनीश राय व अंबरीश राय बाहर रहते है। मृतक मनीष का एक पुत्र है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?