ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में टेस्ट सीरीज हराकर इतिहास रचने वाले भारतीय खिलाड़ी गुरुवार को वापस लौट आए। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट में डेब्यू करने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज( Mohammed Siraj )एयरपोर्ट से सीधे पिता की कब्र पर पहुंचे। वहीं, विराट कोहली की गैर मौजूदगी में कप्तानी संभालकर ऐतिहासिक जीत दिलाने वाले अजिंक्य रहाणे का उनके फैंस ने ग्रैंड वेलकम किया।
मोहम्मद सिराज( Mohammed Siraj ) ने कहा, ‘अब्बा की मौत के बाद जब मैंने घर फोन किया तब मेरे परिवार वालों ने उनके सपने को पूरा करने के लिए कहा। मंगेतर ने मेरा हौसला बढ़ाया। टीम ने भी मेरा बहुत साथ दिया। मैं अपने सभी विकेट अब्बा को समर्पित करता हूं। मैंने नहीं सोचा था कि सीरीज में इतने विकेट लूंगा। जब कई खिलाड़ी चोटिल हो गए तो सबको मुझसे उम्मीद थी। इससे मैं दबाव में था और यह मेरे लिए बेहद चुनौतीपूर्ण था।’
हैदराबाद के रहने वाले मोहम्मद सिराज( Mohammed Siraj ) UAE में IPL खेलने के बाद टीम इंडिया के साथ पिछले साल 11 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया रवाना हुए थे। 20 नवंबर को उनके पिता का निधन हो गया। बोर्ड ने घर लौटने की छूट दे दी, लेकिन वे पिता का सपना पूरा करने के लिए घर नहीं लौटे। सिराज आखिरी बार अपने पिता से मिल भी नहीं सके थे।
सिडनी और ब्रिस्बेन टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई दर्शकों ने सिराज पर नस्लीय टिप्पणियां कीं। उन्हें मंकी, डॉग और ग्रब (कीड़ा) तक कहा, लेकिन सिराज डटे रहे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट (मेलबर्न) से डेब्यू किया। सीरीज के 4 में से 3 टेस्ट खेले और 13 विकेट लेकर दौरे में भारत के सबसे सफल बॉलर बन बैठे।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत