राजस्थान ( Rajasthan ) के भरतपुर (Bharatpur )में एक महिला पिछले पांच महीने से कोविड-19 (Corona Positive ) संक्रमित है। शहर के अपना घर नाम के आश्रम में रहने वाली 30 साल की शारदा देवी के अब तक 31 टेस्ट पॉजिटिव आ चुके हैं। इनमें 17 RT-PCR और 14 रैपिड एंटीजन टेस्ट शामिल हैं। उन्हें एलोपैथी, होम्योपैथी और आयुर्वेदिक दवाइयां दी जा चुकी हैं, लेकिन कोरोना है कि जाने का नाम नहीं लेता।
इस बीच दिलचस्प बात यह है कि कोरोना रिपोर्ट लगातार पॉजिटिव (Corona Positive ) आने के बावजूद शारदा देवी खुद को स्वस्थ महसूस करती हैं। दिनभर के अपने सार काम वे खुद ही करती हैं। उनका वजन भी इस दौरान 8 किलो बढ़ गया है। डॉक्टरों के लिए शारदा देवी का केस अजूबा बना हुआ है।
डॉक्टरों की इस हिदायत के चलते शारदा देवी पांच महीने से दो कमरों के एक विशेष आइसोलेशन रूम में जेल जैसी जिंदगी काटने को मजबूर हैं। आश्रम के अध्यक्ष डॉ. बीएम भारद्वाज ने कहा, ‘शारदा को बझेरा गांव से यहां लाया गया था। तब उनकी जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive ) आई थी। वे आश्रम की पहली काेरोना पॉजिटिव थीं। उनका पहला टेस्ट 28 अगस्त 2020 को किया गया था।
भरतपुर (Bharatpur )अपना घर आश्रम में फिलहाल शारदा देवी समेत 4 कोरोना पॉजिटिव मरीज हैं। कोरोना पाॅजिटिव निकलने पर शारदा को अगस्त के आखिर में भरतपुर के RBM अस्पताल में भेजा गया था। वहां डाॅक्टरों ने यह कहकर वापस भेज दिया कि इनकी मानसिक और शारीरिक हालत ठीक नहीं है, इसलिए एक अटेंडेंट साथ रखना होगा। इसके बाद आश्रम ने अपना कोविड केयर सेंटर खोला। अब उन्हें जयपुर शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?