कर्नाटक ( Karnataka) के शिवमोगा( Shivamogga ) में गुरुवार रात करीब सवा 10 बजे तेज धमाका हुआ, जिसमें 8 मजदूरों की मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ लोग ट्रक पर जिलेटिन की छड़ें लेकर जा रहे थे। शिवमोगा जिले के अब्बालगेरे गांव के पास ट्रक में ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना तेज था कि शिवमोगा के नजदीकी जिले चिकमंगलूर तक इसकी आवाज सुनाई दी।
धमाके के कारण आसपास के घरों के शीशे टूट गए। पहले लोगों को लगा कि भूकंप आया है। इसलिए लोग घबराहट में घरों से बाहर आ गए। अधिकारी घटना की डीटेल पता करने में जुट गए हैं। शिवमोगा कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा का गृह जिला है।
शिवमोगा ( Shivamogga ) के डिप्टी कमिश्नर के बी शिवकुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि धमाके में आठ लोगों की मौत हुई है। पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। उन्होंने घटनास्थल पर और विस्फोटक पड़ा होने की आशंका जताई है।
पत्थर तोड़ने के एक स्थान पर रात साढ़े दस बजे के लगभग धमाका हुआ जिससे न केवल शिवमोगा ( Shivamogga ) बल्कि पास के चिकमंगलूर और दावणगेरे जिलों में भी झटके महसूस किए गए। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि विस्फोट इतना तेज था कि घरों की खिड़की के शीशे टूट गए और सड़कों पर भी दरार उत्पन्न हो गई। धमाके से ऐसा लगा जैसे भूकंप आ गया हो और भूगर्भ वैज्ञानिकों से संपर्क किया गया।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि भूकंप नहीं आया था। लेकिन शिवमोगा के बाहरी इलाके में ग्रामीण पुलिस थानांतर्गत हंसुर में विस्फोट हुआ था। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा कि जिलेटिन ले जा रहे एक ट्रक में धमाका हुआ। ट्रक में मौजूद 8 मजदूरों की मौत हो गई। स्थानीय तौर पर कंपन महसूस किया गया। उन्होंने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ( Prime Minister Narendra Modi ) ने घटना पर शोक जताया है, उन्होंने कहा है कि, शिवमोगा में जानमाल के नुकसान से आहत हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं साथ ही जल्द हा घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करना हूं। राज्य सरकार प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान कर रही है।
Pained by the loss of lives in Shivamogga. Condolences to the bereaved families. Praying that the injured recover soon. The State Government is providing all possible assistance to the affected: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) January 22, 2021


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?