झारखंड की राजधानी रांची ( Ranchi )के अरगोड़ा स्थित बुध विहार कालोनी निवासी डीपीएस स्कूल के दसवीं कक्षा के छात्र रूद्रांश कबीर ने रविवार को फंदे से झूलकर आत्महत्या (suicide )कर ली। पिता राजीव झा महिंद्रा फाइनांस में कार्यरत हैं। रूद्रांश की दसवीं की परीक्षा सोमवार को थी। वह इसे लेकर काफी तनाव में था। आशंका जताई जा रही कि तनाव में आकर उसने खुदकुशी की है। वैसे उसने सुसाइड नोट में लिखा है कि मैं एक कलाकार हूं, कोई मुझे पहचान नहीं सका। कोई मुझे प्रोत्साहित भी नहीं करता। इसलिए मुझे परिवार, जान पहचान उन सभी लोगों से नफरत है। इसलिए मैं सुसाइड कर रहा हूं। रांची ( Ranchi ) में अरगोड़ा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। पुलिस के अनुसार सुसाइड नोट की जांच की जा रही है। पिता के बयान पर यूडी केस दर्ज किया गया है।
रूद्रांश सुबह नाश्ता करने के बाद अपने कमरे में चला गया। दोपहर एक बजे मां भोजन के लिए बुलाने कमरे में गई। काफी देर तक दरवाजा खटखटाया। कोई आवाज नहीं आई तो अनहोनी का संदेह हुआ। फिर दरवाजा तोड़ा गया। रूद्रांश चादर को फंदा बना पंखा के सहारे झूल चुका था। स्वजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
रांची ( Ranchi )पुलिस के अनुसार, रूद्रांश को पढ़ाई के लिए अक्सर डांट-फटकार मिलती थी। इस वजह से वह तनाव में रहता था। सोमवार को उसकी परीक्षा थी। वह तैयारी ठीक से नहीं कर सका था।पुलिस ने मृतक के पिता राजीव झा के बयान पर यूडी का केस दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में मृतक के पिता ने बताया है कि सुबह में उनकी पत्नी जब रुद्रांश के कमरे में उसे जगाने गई तो देखी कि बेटा पंखा के सहारे फांसी के फंदे से लटक रहा है।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत