बॉलीवुड ( Bollywood) अभिनेता संजय दत्त( Sanjay Dutt )रविवार को चित्तौड़गढ़( Chittorgarh )स्थित सांवलिया जी के दरबार पहुंचे। बहन प्रिया दत्त के साथ मंदिर पहुंचे संजू बाबा ने विधि-विधान से पूजा की। संजय मुंबई से सीधे मंदिर पहुंचे और दर्शन करके वापस लौट गए। सांवलिया जी मंदिर में संजय दत्त को देख वहां मौजूद भक्त उनके साथ सेल्फी लेने के लिए उमड़ गए।
सांवलिया जी मंदिर मंडल अध्यक्ष कन्हैया दास वैष्णव ने बताया कि अभिनेता मुंबई से सांवलिया जी के दर्शन करने के लिए ही आए थे। दोपहर 12:00 बजे उदयपुर एयरपोर्ट से सीधे सांवलिया जी मंदिर आश्रम पहुंचे। यहां करीब 2 घंटे आराम किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर के इतिहास की जानकारी ली।
बहन प्रिया के साथ संजय ( Sanjay Dutt )करीब 2:15 बजे मंदिर पहुंच गए। तब मंदिर के पट खुले नहीं थे। ऐसे में करीब 15 मिनट तक शीश झुकाकर बंद पट के सामने बैठ उन्होंने प्रार्थना की। दोपहर 2:30 बजे पट खुलने पर दर्शन किए और भगवान के समक्ष अपनी कामना व्यक्त की।
बातचीत के दौरान एक्टर ने बताया कि मध्यप्रदेश में रहने वाले उनके दोस्त ने सांवलिया दरबार के बारे में बताया था।संजय दत्त ( Sanjay Dutt )ने कहा कि उनकी बात सुनकर ही मैं कामना लेकर सांवलिया जी की दर पर आया हूं। अगर मेरी यह कामना पूरी हो गई तो मैं बहुत ही शीघ्र वापस दरबार में हाजिर होऊंगा। बता दें कि संजय दत्त ने पिछले साल कैंसर से जंग जीती है। संजय को लंग कैंसर हुआ था। इसके बाद वह अपना इलाज कराने विदेश चले गए थे। अब वह स्वस्थ हैं।
बता दें कि सांवलिया जी मंदिर देशभर में प्रसिद्ध है। भक्त यहां मनौती मांगने पहुंचते हैं। सांवलिया जी मंदिर राजस्थान ( Rajasthan ) के उन चुनिंदा मंदिरों में से भी हैं, जहां सबसे अधिक चढ़ावा आता है। फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र, शक्ति कपूर, उद्योगपति धीरूभाई अंबानी की पत्नी कोकिलाबेन अंबानी भी संवालिया दरबार में हाजिरी लगा चुकी हैं।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत