आज 72वां गणतंत्र दिवस पर सर्च इंजन ‘गूगल’ ( Google) ने भारत की जीवंत कला और सांस्कृतिक विरासत को प्रतिबिंबित करता एक ‘डूडल’ ( Doodle ) बनाया है।
26 जनवरी( Republic Day ) को पूरी दुनिया भारत की सांस्कृतिक विरासत, सैन्य ताकत और विकास की झलक देखती है, जो हर एक भारतीय के लिए गौरवान्वित करने वाली बात होती है।
कोरोना संकट के बीच इस बार का गणतंत्र दिवस कई मायनों में बेहद खास है। एक खास बात यह है कि इस गणतंत्र दिवस को खास बनाते हुए गूगल( Google) ने भी अपना डूडल( Doodle ) देशभक्ति के इस जश्न को समर्पित किया है। गूगल ने गणतंत्र दिवस पर खास डूडल( Doodle ) बनाकर भारतवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।
गूगल (Google) ने भारत के 72वें गणतंत्र दिवस के मौके पर अपना खास डूडल बनाया है, जिसमें पूरे भारत की संस्कृति और विरासत की खास झलक दिखाई दे रही है। डूडल में विकास की ओर अग्रसर भारत दिखाई दे रहा है। गूगल के होम पेज पर क्लिक करते ही आपको डूडल नजर आएगा। गूगल ने अपने डूडल में भारत के विभिन्न राज्यों की सांस्कृति को दिखाने की कोशिश की है।
‘डूडल’ को तिरंगे के रंगों में रंगने की कोशिश की गई है, सबसे आगे लोग हरे रंग की पोशाक पहने नजर आ रहे हैं, पीछे की तरफ केसरी रंग की सुंदर पुरानी इमारतें नजर आ रही हैं और ‘गूगल’ की अंग्रेजी हिज्जे को नीले रंग में लिखा गया है।
डूडल में कई धार्मिक और सांस्कृतिक पृष्ठभूमि के लोग नजर आ रहे हैं, जो भारत की विविधता को रेखांकित करता है। इसमें कई क्षेत्र के लोग भी दिखाए गए हैं, जैसे किसानों, शिक्षकों, लोक संगीतकारों, ड्रम वादकों, फिल्म निर्माताओं, नर्तकियों, संगीतकारों , क्रिकेटर आदि।
गूगल (Google) के इस खास डूडल ( Doodle ) पर क्लिक करते ही नया गूगल पेज खुल रहा है। यह पेज पूरी तरह से भारत के गणतंत्र दिवस पर आधारित है। इसमें गणतंत्र दिवस से संबंधित फोटो, खबरें, जानकारी समेत अन्य सामग्री है। यहां लोग गणतंत्र दिवस से संबंधित जानकारी आसानी से पढ़ और फोटो देख सकते हैं।‘डूडल’ के बारे में जानकारी देते हुए कम्पनी ने कहा, ‘‘ आज का डूडल मुम्बई के कलाकार ओंकार फोंडेकर ने बनाया है।’’


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत