सरकार ने पद्म पुरस्कारों का सोमवार को ऐलान कर दिया। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे( Japanese Ex PM Shinzo Abe )दिवंगत गायक एसपी बालासुब्रमण्यम समेत सात लोगों को पद्म विभूषण( Padma Vibhushan )से सम्मानित किया जाएगा। 10 लोगों को पद्म भूषण ( Padma Bhushan )अवॉर्ड दिया जाएगा। इनमें रामविलास पासवान भी शामिल हैं। केंद्रीय मंत्री और लोजपा चीफ रहे पासवान का पिछले साल अक्टूबर में निधन हो गया था। 102 हस्तियों को पद्मश्री पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को लोकसेवा के लिए पद्म विभूषण ( Padma Vibhushan )सम्मान दिया गया है। उनके कार्यकाल में भारत-जापान के संबंधों में काफी प्रगति हुई थी। पिछले साल स्वास्थ्य खराब रहने पर उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
बॉलीवुड ( Bollywood) के प्रसिद्ध गायक एसपी बालासुब्रमण्यम ने 50 साल के सिंगिंग करियर में तेलुगू, तमिल, कन्नड़, हिंदी और मलयालम में 40,000 से ज्यादा गाने गाए थे। बाला ने तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और हिंदी भाषा की 40 से ज्यादा फिल्मों में म्यूजिक डायरेक्टर का काम भी किया। उन्हें 2001 में पद्मश्री और 2011 में पद्मभूषण से नवाजा जा चुका है।
कर्नाटक के प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ हैं। वे शिक्षाविद, इंस्पीरेशनल स्पीकर और लेखक भी हैं। उन्होंने मेडिकल प्रेक्टिस एंड एथिक्स पर कई किताबें लिखी हैं। उन्हें 2010 में पद्म भूषण अवॉर्ड दिया गया था।
भारतीय मूल के अमेरिकी भौतिक विज्ञानी हैं। उन्हें फोर्ब्स मैगजीन ने बिजनेसमैन ऑफ द सेंचुरी एडिशन में अनसंग हीरोज के तौर पर नॉमिनेट किया था। उन्होंने ही फाइबर ऑप्टिक्स शब्द ईजाद किया था।
दिल्ली में रहने वाले मौलाना वहीदुद्दीन खान का जन्म 1 जनवरी 1 925 को उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में हुआ था। वे प्रसिद्ध इस्लामिक विद्वान और शांति कार्यकर्ता हैं। उन्हें सोवियत संघ के दौर में राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचेव ने डेमिर्गुस पीस इंटरनेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया था। उन्हें 2000 में पद्म भूषण से सम्मानित किया जा चुका है।
दिल्ली के प्रसिद्ध पुरातत्वविद बीबी लाल भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के महानिदेशक रह चुके हैं। उनकी किताब ‘राम, उनकी ऐतिहासिकता, मंदिर और सेतु: साहित्य, पुरातत्व और अन्य विज्ञान’ को लेकर खासी बहस हुई थी। इसमें विवादित ढांचे के नीचे मंदिर होने की बात कही गई थी। उन्हें पहले पद्म भूषण दिया जा चुका है।
ओडिशा के सुदर्शन साहू प्रसिद्ध मूर्तिकार हैं। वे पौराणिक कथाओं को मूर्तियों में ढालने में माहिर हैं। उनकी बनाई कलाकृतियों की प्रदर्शनी देश-विदेश में लगती रही है। उन्हें पहले पद्म श्री से सम्मानित किया जा चुका है।
कुल 10 लोगों को पद्म भूषण पुरस्कार दिया गया है। इनमें असम के पूर्व सीएम तरुण गोगोई (मरणोपरांत), पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान (मरणोपरांत) और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन के अलावा गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशूभाई पटेल (मरणोपरांत), भारतीय इस्लामिक विद्वान कल्बे सादिक (मरणोपरांत), प्रधानमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्र, सामाजिक कार्यकर्ता तरलोचन सिंह, शास्त्रीय गायिका केएस चित्रा, चंद्रशेखर कंबारा, रजनीकांत देवीदास श्राफ शामिल हैं। इनके अलावा पद्मश्री के लिए चयनित हस्तियों में पूर्व राज्यपाल मृदुला सिन्हा (मरणोपरांत) और पूर्व केंद्रीय मंत्री बिजोय चक्रवर्ती के नाम सम्मलित हैं।
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्रपति ने 119 पद्म पुरस्कार दिए जाने को मंजूरी दी है जिनमें सात पद्म विभूषण( Padma Vibhushan ), 10 पद्म भूषण और 102 पद्मश्री हैं। पद्म पुरस्कार विजेताओं में 29 महिलाएं हैं। इनमें 10 लोग विदेशी, प्रवासी भारतीय, पीआईओ और ओसीआई तथा एक व्यक्ति ट्रांसजेंडर श्रेणी से हैं। इनमें 16 लोगों को पद्म पुरस्कार मरणोपरांत दिए गए।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत