सोशल एक्टिविस्ट अन्ना हजारे (Anna Hazare) ने अब अनशन नहीं करेंगे। उन्होंने 30 जनवरी से अनशन पर बैठने का अपना फैसला वापस ले लिया है। उन्होंने कहा कि मुझे आश्वासन दिया गया है, इसलिए मैंने अनशन टालने का फैसला किया है।
वहीं, केंद्र सरकार ने मामले में 6 मेंबर्स की कमेटी बनाने का फैसला किया है। अन्ना भी इसका हिस्सा होंगे। इससे पहले केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी और महाराष्ट्र (Maharashtra ) के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस शुक्रवार को उन्हें मनाने रालेगण सिद्धि पहुंचे थे। उनके बीच करीब 4 घंटे बातचीत हुई।
मीटिंग के बाद अन्ना ने कहा कि मैं किसानों के मुद्दों को तीन साल से उठा रहा हूं। किसान आत्महत्या करने को मजबूर है, इसकी वजह है कि उसे उसकी लागत का भी पैसा नहीं मिलता। मैं चाहता हूं कि सरकार MSP और स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को जल्द से जल्द लागू करें।उन्होंने कहा कि मुझे समस्या के जल्द हल होने की उम्मीद है, इसलिए मैं शनिवार (30 जनवरी) का आंदोलन स्थगित कर रहा हूं। इससे पहले अन्ना (Anna Hazare)ने रालेगण सिद्धि के यादव बाबा मंदिर में आमरण अनशन पर बैठने का ऐलान किया था।
महाराष्ट्र विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष हरीभाऊ बागडे समेत भाजपा नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल, अहमदनगर के सांसद सुजय विखे पाटिल और विपक्षी पार्टी के नेता अन्ना (Anna Hazare)को मनाने रालेगण सिद्धि आ चुके हैं।
इससे पहले भाजपा नेता और पूर्व मंत्री गिरीश महाजन ने कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर से बात कर गुरुवार को एक ड्राफ्ट अन्ना को दिया था। अन्ना उसमें जो कमियां हैं, उसे कृषि मंत्री को भेजेंगे।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?