मध्यप्रदेश ( Madhya Pradesh ) के इंदौर (Indore) में शुक्रवार को एक शर्मसार करने वाली तस्वीर सामने आई। नगर निगम के कर्मचारी बूढ़े भिखारियों को एक डंपर में मवेशियों की तरह भरकर शहर के बाहर छोड़ आए। लोगों ने कर्मचारियों की इस हरकत का विरोध किया तो उन्होंने बुजुर्गों को वापस डंपर में बैठाया। हालांकि, अभी ये नहीं साफ हुआ है कि इन बुजुर्गों को कहां ले जाया गया है।
कर्मचारी बुजुर्ग भिखारियों को इंदौर (Indore) -देवास सीमा पर शिप्रा नदी के पास छोड़कर जा रहे थे। कई बुजुर्ग चल-फिर भी नहीं सकते थे। वो गाड़ी में एक के ऊपर एक लदे हुए थे। वहां मौजूद लोगों ने इस अमानवीय हरकत का विरोध किया तो कर्मचारी घबरा गए। जब ये खबर सुर्खियों में आई तो निगम कमिश्नर प्रतिभा पाल ने रैन बसेरा के दो कर्मियों को बर्खास्त कर दिया।
इंदौर (Indore) की घटना पर सरकार की किरकिरी होती देख मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बचाव के लिए सामने आना पड़ा। उन्होंने मामले की जानकारी लेने के बाद निगम उपायुक्त प्रताप सोलंकी को निलंबित करने के निर्देश दे दिए। सोलंकी को नगरीय विकास संचालनालय भोपाल अटैच कर दिया गया।
इस कार्रवाई पर ही बात नहीं रुकी। इस घटना को लेकर शिवराज सरकार पर सवाल उठने लगे। कांग्रेस नेता जीतू पटवारी और नरेंद्र सलूजा ने पूछा कि क्या यही आपका सुशासन है। सलूजा ने कहा कि अधिकारी भाजपा की विचारधारा पर काम कर रहे हैं।
इंदौर नगर निगम के अधिकारी स्वच्छता के नाम पर भारी ठंड में बुजुर्गों को शिप्रा छोड़ने पहुँचे –
अब अधिकारी बेचारे क्या करे वो तो भाजपा की विचारधारा के अनुरूप ही तो काम कर रहे है ?
भाजपा ने भी तो आडवाणी जी , जोशी जी , यशवंत सिन्हा जैसे कई बुजुर्ग नेताओ को कब से छोड़ दिया है ? pic.twitter.com/aYc8JFmXrQ
— Narendra Saluja (@NarendraSaluja) January 29, 2021


Uttar Pradesh:आगरा के ताज ट्रेपेजियम जोन में एयरपोर्ट, रेल लाइन, हाईवे, एक्सप्रेसवे के लिए 10,743 पेड़ काटने की सुप्रीम कोर्ट ने दी अनुमति
Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त