नई दिल्ली में इस्रायली दूतावास( Israel Embassy ) के पास शुक्रवार की शाम एक बम विस्फोट हुआ। धमाके से घटनास्थल पर मौजूद तीन गाड़ियों के शीशे टूट गए हैं। धमाके बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं और इलाके को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। घटनास्थल पर (एनआईए) और राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) पहुंच गए हैं। साथ ही दमकल की गाड़ियां भी घटनास्थल पर मौजूद हैं।
यह हादसा ऐसे समय में हुआ जब राजधानी के विजय चौक पर गणतंत्र दिवस समारोह के समापन के लिए बीटिंग द रिट्रीट का आयोजन किया गया। जिस समय दूतावास के पास धमाका हुआ उस समय बीटिंग द रिट्रीट चल रही थी। इस आयोजन में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, रक्षामंत्री, लोकसभा अध्यक्ष और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद थे।
दिल्ली पुलिस (Delhi Police के मुताबिक शाम को पांच बजकर पांच मिनट पर दूतावास ( Israel Embassy )के पास यह धमाका हुआ था। फिलहाल इसमें किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। राहत दल तथा विशेष अतिरिक्त सुरक्षा बल भी घटनास्थल पर तैनात कर दिए गए हैं। पुलिस इसे कम तीव्रता का विस्फोट बता रही है।
धमाके में उपयोग किए गए विस्फोटक का पता लगाया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि इस्रायली दूतावास ( Israel Embassy )डॉक्टर एपीजे अब्दुल कमाल मार्ग पर स्थित है।
सीसीटीवी फुटेज की प्रारंभिक विवेचना से पता चला है कि विस्फोट वाले स्थान पर एक कार चालक ने पैकेट में रखकर बम को फेंका था। कार के नंबर के आधार पर उसके मालिक की पहचान का पता लगाया जा रहा है। पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।
विदेश मंत्रालय ने घटना की जानकारी मिलते ही इस्रायली राजदूत से बात की और लगातार उनके संपर्क में हैं। बताया जा रहा है कि दूतावास के सभी लोग पूरी तरह से सुरक्षित हैं। दिल्ली पुलिस का कहना है कि घटनास्थल के आसपास और कोई बम नहीं मिला है।
दूसरी ओर मुंबई स्थित इस्रायली दूतावास की सुरक्षा व्यवस्था को भी बढ़ा दिया गया है। मुंबई पुलिस तथा विशेष सुरक्षा बल के जवानों को दूतावास की सुरक्षा के लिए तैनात कर दिया गया है।
धमाके में उपयोग किए गए विस्फोटक का पता लगाया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि इस्रायली दूतावास डॉक्टर एपीजे अब्दुल कमाल मार्ग पर स्थित है। गौरतलब है कि पिछले साल दिसंबर के महीने में खुफिया एजेंसियों ने भारत में रहने वाले इस्रायली नागरिकों, चाबड़ हाउस और उनके त्योहार पर हमले का अलर्ट जारी किया था।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?