दिल्ली की सीमाओं पर कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन जारी है। सिंघु बार्डर ( Singhu Border )पर प्रदर्शनकारी किसानों और खुद को स्थानीय निवासी बता रहे लोगों के बड़े समूह के बीच शुक्रवार को झड़पें हो गईं। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा और आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े।
सिंघु बार्डर ( Singhu Border )परउपद्रवी किसान हिंसा और खून खराबे पर उतारु है। हाथों में नगीं तलवारें धारधार दरांती दिखाई दे रही है आज एक उपद्रवी ने तलवार से पुलिस अधिकारी पर हमला बोल उनके हाथ काटने के की कोशिश की ।
सिंघु बॉर्डर ( Singhu Border )पर बवाल के दौरान अलीपुर थाने में तैनात एसएचओ पर प्रदर्शनकारियों ने तलवार से हमला किया है। इसमें उनके हाथ पर तलवार लगी है, जिससे उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
यही वजह है कि किसानों द्वारा रास्तों को रोककर प्रदर्शन करने के विरोध में स्थानीय लोग भी आ गए हैं। शुक्रवार दोपहर सिंघु बॉर्डर( Singhu Border ) पर कई गांवों के किसानों ने प्रदर्शन कर मांग की कि किसान यहां से जाएं। उन्होंने कहा कि किसानों के इस तरह से 2 महीने से भी अधिक समय से प्रदर्शन करने के चलते न केवल कारोबार प्रभावित हुआ है, बल्कि सैकड़ों लोग बेरोजगार तक हो चुके हैं।
स्थानीय लोग मांग कर रहे थे कि किसान सिंघु सीमा पर प्रदर्शन स्थल को खाली करें क्योंकि उनके मुताबिक गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड के दौरान प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया।
उधर, अधिकारियों ने बताया कि सिंघु बॉर्डर ( Singhu Border )प्रदर्शन स्थल पर आंदोलनकारी किसानों और स्थानीय लोगों के बीच हुई झड़प के दौरान दिल्ली पुलिस (Delhi Police )के अलीपुर थाना प्रभारी पर तलवार से हमला किया गया है। जबकि एसएचओ नरेला पत्थर लगने घायल हो गए। पुलिस घायलों को अस्पताल लेकर गई है। वहीं, हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार, स्थानीय प्रदर्शनकारी शुक्रवार सुबह से ही किसान आंदोलनकारियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। ये लोग हाईवे खाली करने की मांग कर रहे थे।
इससे पहले गुरुवार को भी दिल्ली की सिंघु सीमा (दिल्ली-हरियाणा) पर किसान संगठनों के खिलाफ गांव वाले सड़कों पर उतर आए। उन्होंने मांग की है कि तुरंत राजमार्ग को खाली किया जाए।
यहां मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सिंघु बॉर्डर पर प्रदर्शनकारियों से जगह खाली करवाने का विरोध कर रहे बॉर्डर के आसपास के गांव के लोग व आंदोलनकारी आपस में भिड़े, जिसके बाद हालात खराब होने लगे। इस दौरान दोनोें ओर से पत्थरबाजी हुई। वहीं, पुलिस ने स्थिति को संभालने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। आंदोलनकारियों में कुछ उपद्रवी भी तलवार लेकर पहुंचे, जिसे पुलिस ने कब्जे में लिया।सिंघु बॉर्डर पर शुक्रवार को कुछ लोगों ने किसान विरोधी नारे लगाए तो इनमें से एक शख्स ने दरांती जैसी धारदार चीज लेकर ललकारा।
गौरतलब है कि गुरुवार को गाजीपुर बॉर्डर पर भी तनाव था। गाजीपुर बॉर्डर पर बड़ी संख्या में पुलिसफोर्स तैनात की गई थी। प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को बॉर्डर खाली करने का अल्टीमेटम दिया था।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?