बिहार (Bihar )के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद ( RJD ) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ( Lalu Prasad Yadav) की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं। झारखंड हाईकोर्ट ने एक बार फिर से लालू प्रसाद यादव को जमानत नहीं दी है। लालू यादव की जमानत पर सुनवाई के दौरान सीबीआई ने अदालत से वक्त मांगा था।
इसके बाद झारखंड कोर्ट ने पांच फरवरी से पहले सीबीआई को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। अब इस मामले की अगली सुनवाई पांच फरवरी को होगी। बता दें कि बिहार में साढ़े नौ सौ करोड़ रुपये के चारा घोटाले के मामले में सजा काट रहे राजद प्रमुख लालू प्रसाद की जमानत याचिका पर आज सुनवाई हुई।
झारखंड हाईकोर्ट में जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की पीठ में लालू प्रसाद यादव ( Lalu Prasad Yadav)की दुमका कोषागार से गबन के मामले में जमानत याचिका पर यह सुनवाई की गई। लालू प्रसाद के वकील देवर्षि मंडल ने बताया कि लालू को अन्य तीन मामलों में पहले से ही जमानत मिल चुकी है।
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ( Lalu Prasad Yadav)ने झारखंड हाईकोर्ट में आधी सजा काटने का दावा करते हुए जमानत मांगी है। दुमका कोषागार से अवैध निकासी के मामले में जमानत लेने के लिए लालू प्रसाद की ओर से सजा की आधी अवधि काट लिए जाने के पूरे ब्योरे के साथ झारखंड हाईकोर्ट में शपथपत्र दाखिल कर दिया है। इसमें बताया गया है कि 8 फरवरी को लालू प्रसाद की आधी सजा पूरी हो रही है। दुमका कोषागार मामले में उन्हें 7 साल की सजा सुनायी गयी है। आधी सजा काटने पर उन्हें जमानत मिलनी चाहिए।
बता दें कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे हैं। इस दौरान स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद उन्हें रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां लंबे समय से उनका इलाज चल रहा था। हालांकि बीते हफ्ते लालू प्रसाद यादव की हालत और ज्यादा बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें दिल्ली एम्स शिफ्ट कर दिया गया।अब राजद प्रमुख लालू प्रसाद की सेहत में सुधार हुआ है। दिल्ली एम्स में भर्ती लालू काे सीसीयू से प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। वह अभी डाॅक्टराें की देखरेख में हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?