
राजस्थान ( Rajasthan ) के दौसा( Dausa )में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिससे हर कोई हैरान है। दरअसल, यहां एक ही परिवार की चार महिलाओं से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस घिनौनी वारदात को अंजाम देने का आरोप एक ही शख्स पर है। उसके खिलाफ महज तीन दिन में चार केस दर्ज हुए हैं। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
एक ही परिवार की तीन नाबालिग सहित चार बेटियों से दुष्कर्म की शर्मसार कर देने वाली घटना के एक सप्ताह बाद आरोपी विष्णु गुर्जरको गिरफ्तार कर लिया गया है। गुरुवार को महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश भी पीड़ित परिवार से मिलीं। उन्होंने पीड़िताओं एवं उनकी मां से घटना की जानकारी ली। महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश ने कहा कि यह बहुत ही गंभीर घटना है। सरकार ने इसे संज्ञान में लिया है। उन्होंने कहा कि दुष्कर्म करने वाले को कठोर सजा दिलाई जाएगी।
जानकारी के मुताबिक, दौसा( Dausa )के सूर्य मंदिर के पीछे रहने वाली चार महिलाओं ने दुष्कर्म होने की जानकारी दी है। ये चारों महिलाएं एक ही परिवार से ताल्लुक रखती हैं। इनमें तीन सगी बहनें और एक बेटी शामिल हैं। उनका आरोप है कि ढाबा संचालक विष्णु गुर्जर ने उन्हें अपने जाल में फंसा लिया और चारों को अपनी हवस का शिकार बना लिया। धान्या के बंध के पास आरोपी विष्णु उर्फ विक्रम के ढाबे का निर्माण चल रहा है। दो बहन व उनकी मां ने आरोपी के ढाबे पर मजदूरी की थी।
बता दें कि इस मामले में एक महिला ने 22 जनवरी को पुलिस से शिकायत की। उसने आरोप लगाया कि ढाबा संचालक विष्णु गुर्जर करीब एक साल से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। उसका कहना था कि आरोपी ने पहले उससे जान-पहचान बढ़ाई और बाद में अपनी हवस का शिकार बना लिया।
बताया जा रहा है कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो खौफनाक सच सामने आया। दरअसल, 22 जनवरी को ही महिला की एक नाबालिग बहन ने भी विष्णु गुर्जर के खिलाफ रेप का केस दर्ज करा दिया। वहीं, 23 जनवरी को महिला की दूसरी बहन थाने पहुंची और अपने साथ ज्यादती होने की शिकायत दी। वहीं, 24 जनवरी को महिला की बेटी ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया।
दौसा( Dausa ) के एसपी अनिल कुमार बेनीवाल ने बताया कि प्रकरणों की गंभीरता को देखते हुए एएसपी अनिल सिंह चौहान के सुपरविजन एवं एससी, एसटी सैल के डीएसपी सत्यनारायण के नेतृत्व आरोपियों को गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने मुख्य आरोपी विष्णु उर्फ विक्रम गुर्जर निवासी धान्या का बंध को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में दो अन्य आरोपियों में एक ही पहचान कर ली है। उसकी तलाश की जा रही है।


Uttar Pradesh:आगरा के ताज ट्रेपेजियम जोन में एयरपोर्ट, रेल लाइन, हाईवे, एक्सप्रेसवे के लिए 10,743 पेड़ काटने की सुप्रीम कोर्ट ने दी अनुमति
Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त