भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(BCCI) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ( SOURAV GANGULY )की तबीयत गुरुवार को एक बार फिर बिगड़ गई। उन्हें कोलकाता के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी दोबारा एंजियोप्लास्टी की गई। गांगुली को गुरुवार को दो स्टेंट्स लगाए गए हैं। गांगुली को गुरुवार सुबह सीने में दर्द की शिकायत हुई थी। अपोलो हॉस्पिटल मैनेजमेंट के मुताबिक, उनकी स्थिति स्थिर है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अस्पताल पहुंचकर उनका हाल-चाल जाना।
सौरव गांगुली ( SOURAV GANGULY )को 2 जनवरी को भी कार्डियक अरेस्ट के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तब भी उनकी एंजियोप्लास्टी की गई थी और उनकी एक आर्टरी से ब्लॉकेज हटाया गया था। उन्हें 7 जनवरी को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था। तब उन्होंने रेस्ट लेने के सवाल पर मीडिया से कहा था कि उनकी बॉडी जैसा रिएक्ट करेगी, वैसा करेंगे।
सौरभ गांगुली ( SOURAV GANGULY )की सेहत को लेकर सीनियर कार्डियक सर्जन डॉक्टर देवी शेट्टी ने 5 जनवरी को कहा था, ‘गांगुली को कोई बड़ी समस्या नहीं है। कोरोनरी आर्टरी में ब्लॉकेज की दिक्कत सभी भारतीयों को आती है। उनके दिल में कोई प्रॉब्लम नहीं है। 48 साल के गांगुली का दिल 28 साल पहले जैसा था, अब भी वैसा ही है।’
पश्चिम बंगाल ( West Bengal) की ( Mamata Banerjee ) बृहस्पतिवार शाम बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली की एंजियोप्लास्टी के बाद उनसे मिलने अस्पताल पहुंची। बनर्जी ने पत्रकारों से कहा कि उन्हें भरोसा है कि गांगुली जल्दी ठीक हो जाएंगे। उन्होंने कहा,“ सौरव अब ठीक हैं,जब उन्हें उनके बेड पर लाया गया तो मैं उनसे और उनकी पत्नी डोना से मिली।” बनर्जी ने सफल एंजियोप्लास्टी के लिए डॉक्टरों को भी धन्यवाद दिया। गांगुली की बृहस्पतिवार को एंजियोप्लास्टी की गई।
पिछली बार गांगुली की तबीयत खराब होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी पत्नी डोना से बात की थी और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली थी।इस से पहले गृह मंत्री अमित शाह ने भी फोन कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली थी। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उन्हें देखने अस्पताल गई थीं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?