उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ ( Lucknow ) के अलीगंज में एक दंपत्ति ने कर्ज में दबे होने की वजह से आत्महत्या (suicide)कर ली। स्टेबलाइजर कंपनी चलाने वाले दंपत्ति पर करोड़ों रुपए का लोन था। हालांकि कर्ज कितने का था यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है जिसके ऊपर 15 हजार रुपए रखे हुए थे और सुसाइड नोट में लिखा था कि यह पैसे एंबुलेंस के लिए काम आएंगे।
मिली जानकारी के अनुसार लखनऊ ( Lucknow ) के मकान संख्या एमएम 46 सेक्टर क्यू अलीगंज निवासी 60 वर्षीय मैथ्यू जोसेफ और पत्नी लूसी जोसेफ का फंदे लटकता हुआ शव मिला। शनिवार सुबह घर के बाहर से जा रहे पड़ोसी पंकज अरोड़ा ने पुलिस को यह सूचना दी। पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि मृतक मैथ्यू जोसेफ पर एक करोड़ रुपए के ऊपर रखा था। इसको लेकर दंपत्ति डिप्रेशन में रह रहे थे।मैथ्यू और लूसी मूलत: केरल( Kerala ) अेलप्पी के रहने वाले थे। परिवार में बेटी लोनी जोसेफ है, जो ब्रिटेन में रहती है। अलीगंज में रह कर मैथ्यू स्टेबलाइजर का व्यापार करते थे।
बताया जा रहा है कि वह बीते 15 दिनों से घर पर नहीं थे। करीब 2 दिन पहले वह घर आए और उन्होंने अपने ड्राइवर से दवाई मंगवाई ड्राइवर ने सर दर्द की दवा दी थी। लखनऊ ( Lucknow ) एडीसीपी उत्तरी राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है मौके से एक सुसाइड नोट मिला है। मौके से दंपत्ति के चार मोबाइल गायब हैं जिनकी तलाश पुलिस कर रही है।
मृतक मैथ्यू ने सुसाइड नोट कई बातें लिखी, जिसमें उसने अपने ऊपर कर्ज होने की बात लिखी है। कर्ज वापस न कर पाने की वजह से मेरे दबाव बनाया जा रहा था। आए दिन उसके घर लोग आते थेज़ उसे प्रताड़ित करते थे, बैंक से लोन ले रखा था, मेरे द्वारा चलाई जा रही कंपनी पूरी तरह दिवालिया हो गई थी। जिसकी वजह से बीते दो साल से वह और उसकी पत्नी परेशान रहती थी।
सुसाइड नोट में मैथ्यू ने लिखा कि मेरे शव को मेडिकल के छात्रों को दे दिया जाए और सुसाइड नोट के ऊपर रखे रुपए से मेरे और मेरी पत्नी के एंबुलेंस और अन्य प्रक्रिया को पूरा किया जाए। दंपत्ति ने सुसाइड नोट में यह बात भी लिखी कि उसके पास इस मकान के अलावा कोई और संपत्ति नहीं है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?