पश्चिम बंगाल ( West Bengal) के हावड़ा में रविवार को भाजपा ने बड़ी रैली की। इस रैली में केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता स्मृति इरानी ( Smriti Irani) ने मंच से भाषण दिया तो बंगाल दौरा टाल चुके केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ( Amit Shah) ने वर्चुअल स्पीच दी। स्मृति ईरानी ने मोदी के कार्यक्रम में जय श्री राम के नारे लगने से नाराज ममता पर राम का नाम लेकर ही निशाना साधा। स्मृति ईरानी ( Smriti Irani)ने कहा कि ममता दीदी ने भले ही प्रभु राम को त्याग दिया हो, पर बंगाल में राम राज दस्तक दे रहा है।
स्मृति ईरानी लोगों को संबोधित करते हुए अचानक बांग्ला में बोलने लगीं और ममता दीदी पर जमकर हमला बोला। स्मृति ईरानी को धाराप्रवाह बंगाली में बोलते सुनकर लोग हैरान रह गए।
स्मृति ( Smriti Irani)के बाद शाह बोले कि 10 साल पहले ममता ने मां, माटी और मानुष का नारा दिया था। आज ये नारा गायब हो गया और तानाशाही, तुष्टिकरण और टोलबाजी शुरू हो गई।
स्मृति ईरानी ( Smriti Irani)ने कहा, ‘जो दल स्वार्थ के लिए केंद्र से बैर रखता है। जो जय श्री राम के नारे को अपमानित करता है। उस दल में एक मिनट भी कोई राम भक्त नहीं ठहर सकता। जनता जानती है TMC में जब तक कट मनी नहीं आती है, तब तक काम नहीं होता। बंगाल ने हाल के दिनों में सिर्फ कोरोना को ही नहीं बल्कि अम्फान तूफान को भी सहा। केंद्र सरकार ने इस तूफान की चेतावनी 11 दिन पहले दे दी थी, लेकिन दीदी आपने उसे भी नहीं सुना। जिस भारत की सेना को आप अपमानित करती रहीं, उसी सेना ने यहां लोगों की मदद की।’
स्मृति ईरानी की मौजूदगी में हाल में तृणमूल कांग्रेस ( TMC ) छोड़ने वाले कद्दावर नेता व पूर्व मंत्री राजीब बनर्जी सहित हावड़ा के बाली से तृणमूल विधायक बैशाली डालमिया , हुगली के उत्तरपाड़ा से तृणमूल विधायक प्रबीर घोषाल, हावड़ा के पूर्व मेयर डॉक्टर रथीन चक्रवर्ती और बांग्ला फिल्मों के अभिनेता रुद्रनील घोष सहित विभिन्न दलों के 65 से ज्यादा नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का दामन थामा। इनके अलावा बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भी भगवा झंडा थामा।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?