उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के अमरोहा( Amroha ) जिले के थाना आदमपुर क्षेत्र से संबद्ध डायल-112 में तैनात यूपी पुलिस (UP police ) के सिपाही ने जिले केे एक थानेे में तैनात महिला सिपाही के सीने में गोली गोली मारकर हत्या कर दी फिर खुद को भी गोली मार ली।
यूपी पुलिस (UP police ) की डायल-112 पर तैनात सिपाही मनोज चौधरी गजरौला थाने में तैनात महिला सिपाही मेघा चौधरी के सीने पर गोली मारकर खुद के सीने पर भी गोली चला दी। दोनों को गंभीर हालत में मुरादाबाद के साईं अस्पताल में भर्ती कराया गया महिला सिपाही की मौत हो गई। पुलिस प्रथमदृष्टया प्रेमप्रसंग को वारदात की वजह मान रही है।
यह वारदात रविवार की शाम लगभग 6:15 गजरौला की अवंतिका नगर कॉलोनी में हुई। कॉलोनी में रामपुर में तैनात यूपी पुलिस (UP police ) के पुलिसकर्मी नरेंद्र सिंह का मकान है। इस मकान में मुजफ्फरनगर जिले के तितावी गांव की मूल निवासी मेघा चौधरी किराये पर रहती हैं। मेघा की तैनाती गजरौला थाने में है। इसी मकान में एक अन्य महिला सिपाही प्रिया भी रहती है लेकिन दोनों के कमरे अलग-अलग हैं। प्रिया ने गोलियां चलने की आवाज सुनकर गजरौला थाने के इंस्पेक्टर आरपी शर्मा को वारदात की जानकारी दी।
मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर ने बताया कि आदमपुर थाने की पीआरवी टीम में तैनात सिपाही मनोज ढल ने पहले मेघा के सीने पर तमंचे से गोली मारी और फिर खुद के सीने पर भी गोली मार ली। दोनों को गंभीर हालत में गजरौला सीएचसी लाए, वहां के सुझाव पर मुरादाबाद के साईं अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया। सिपाही मनोज ढल हरियाणा के कैथल का मूल निवासी बताया जाता है।
पुलिस ने मौके से तमंचा कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच के लिए भेजा है। कुछ समय बाद अमरोहा ( Amroha )की एसपी सुनीति भी महिला सिपाही के कमरे पर पहुंच गईं। उन्होंने बताया कि दोनों के बीच प्रेमप्रसंग की चर्चा सामने आई है। दोनों 2018 बैच के सिपाही है। गहराई से वजह जानने के लिए मामले की जांच करवाई जा रही है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?