उत्तर प्रदेश, ( Uttar Pradesh) के कासगंज ( Kasganj ) जिले में सोरों थाना क्षेत्र के गांव पहाड़पुर खुर्द में एक युवक को पहले पीटा गया फिर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया गया। मरने से पहले युवक द्वारा दिए गए बयान में पत्नी, ससुर, पत्नी के रिश्ते के बहनोई व उसके भाई पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस ने इस मामले में पत्नी संगीता और अमित के रिश्ते के साढ़ू को पुलिस ने देर रात गिरफ्तार लिया है।
कासगंज ( Kasganj )पुलिस के अनुसार गांव पहाड़पुर खुर्द निवासी अमित कुमार (25) को शनिवार की शाम करीब 6:30 बजे युवक हेमंत बुलाकर गांव के बाहर खेत पर ले गया। दोनों दोस्त थे। जहां अमित की पत्नी, ससुर व पत्नी के रिश्ते का बहनोई ईंटों की पथाई कर रहे थे। इसी बीच वहां पहुंचने पर पहले तो अमित की पिटाई की फिर पेट्रोल डालकर आग लगा दी, जिससे वह काफी जल गया। जली अवस्था में अमित को चारपाई पर डालकर सभी लोग उसके घर के बाहर छोड़कर भाग गए। परिवार के लोगों को जब जानकारी हुई तो सोरों के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से अलीगढ़ रेफर कर दिया, लेकिन घरवाले निजी अस्पताल में ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने अमित की मौत से पहले वीडियो बनाया, जिसमें उसने चारों लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया।
बताया गया कि अमित ने लॉकडाउन के दौरान संगीता से रीति रिवाज के साथ शादी की थी। परिवार में कोई कलह भी नहीं थी। आखिर इतनी बड़ी घटना कैसे हो गई। मृतक के पिता सुरेश चंद्र बार-बार सभी से हत्या की गुत्थी का हल पूछ रहे थे।
कासगंज ( Kasganj ) के पहाड़पुर खुर्द निवासी सुरेशचंद्र पुत्र किशन लाल ने सोरों कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि गत शनिवार की शाम साढ़े छह बजे उसका 25 वर्षीय बेटा अपने घर पर था तभी गांव के हेमंत पुत्र पोखपाल उसे अपने साथ बुलाकर गांव के बाहर ईंट भट्टे पर पथाई का कार्य कर रहे अमित के ससुरालियों के पास ले गया। यहां राकेश उर्फ बंटी, हेमंत पुत्रगण पोखपाल निवासीगण पहाड़पुर खुर्द, उसकी पत्नी संगीता, ससुर रामस्वरूप निवासीगण हकीमगंज दरियावगंज ने उसके बेटे अमित के साथ लाठी डंडों से मारपीट की और उसके बाद पेट्रोल छिड़ककर उसे आग लगा दी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?