देश का पहला पेपरलेस बजट( Budget )सोमवार को पेश किया गया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ( Nirmala Sitharaman) ने इसे मेड इन इंडिया टैबलेट से पढ़ा। सांसदों को भी बजट उनके मोबाइल पर मिला। आप भी पढ़ना चाहें तो यूनियन बजट ऐप से बजट को पढ़ सकते हैं। मोदी सरकार में इससे पहले भी कई चीजें पहली बार हुई हैं।
2020 में पहली बार दो तरह का टैक्स सिस्टम आया, 2019 में 159 साल पुराने ब्रीफकेस में बजट( Budget ) डॉक्यूमेंट ले जाने की परंपरा खत्म हुई, 2018 में पहली बार देश में बनी चीजों के दाम बजट के बाद बढ़े-घटे नहीं, 2017 में 92 साल में पहली बार रेल बजट पेश नहीं हुआ।
ऐसे कई उदाहरण हैं। आइये जानते हैं इस बार के बजट में क्या नया है, साथ ही ये भी जानते हैं कि बजट में कब क्या पहली बार हुआ। यह पहला मौका है जब बजट के पेपर प्रिंट नहीं हुए। पहले वित्त मंत्रालय की प्रेस में बजट ( Budget )डॉक्यूमेंट्स प्रिंट होते थे। करीब 100 कर्मचारी इससे जुड़े होते थे, जो बजट डॉक्यूमेंट प्रिंट होने, सील होने और बजट के दिन डिलीवर किए जाने तक करीब 15 दिन साथ रहते थे।
इस दौरान ये लोग घर भी नहीं जा सकते थे। इनके पास न तो इंटरनेट की सुविधा होती थी, न ही मोबाइल फोन होता था। इस साल कोरोना के चलते बजट की सॉफ्ट कॉपी साझा की गई। शुक्रवार को सभी सांसदों को इकोनॉमिक सर्वे की भी सॉफ्ट कॉपी दी गई।
बजट के लिए यूनियन बजट नाम का मोबाइल ऐप लॉन्च किया गया। वित्त मंत्रालय ने 6 जनवरी को ये ऐप लॉन्च किया। इस ऐप पर वित्त मंत्री के भाषण के बाद बजट से जुड़े 14 डॉक्यूमेंट सांसदों और आम लोगों के लिए मौजूद हैं।
जुलाई 2019 में निर्मला सीतारमण बजट ब्रीफकेस लेकर सदन नहीं पहुंचीं। उनके हाथ में ब्रीफकेस की जगह लाल रंग का फोल्डर था। इसे बजट की जगह बही खाता कहा गया। 159 साल में पहली बार ऐसा हुआ, जब बजट( Budget ) ब्रीफकेस का इस्तेमाल नहीं हुआ।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?