अनुष्का शर्मा ने अपनी न्यू बॉर्न बेबी वामिका(Vamika)की पहली झलक सोशल मीडिया पर साझा कर दी है। उन्होंने जो फोटो शेयर की है, उसमें वे बेटी को बाहों में लिए दिख रही हैं। उनके पति और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli )उनके बगल में खड़े हैं और दोनों बेटी को प्यार से देखते नजर आ रहे हैं।
अनुष्का ने अपनी पोस्ट में यह खुलासा भी किया है कि उन्होंने अपनी बेटी का नाम वामिका रखा है। साथ ही दुआ और शुभकामनाएं देने वालों का शुक्रिया अदा भी किया है। इस पर कोहली ने कमेंट किया- मेरी पूरी दुनिया एक फ्रेम में।
अनुष्का ने कैप्शन में लिखा है, “हम प्यार और आभार के साथ रह रहे थे, लेकिन नन्ही वामिका (Vamika) हमें अलग स्तर पर ले आई है। आंसू, हंसी, चिंता, परम सुख..इन सभी इमोशंस का अनुभव हमने पल भर में कर लिया। हमारी नींद उड़ी है, लेकिन दिल भरे हुए हैं। आप सबकी दुआओं और प्रर्थानाओं के लिए शुक्रिया।”
‘वामिका’ (Vamika)यानी देवी दुर्गा का एक रूप। दरअसल, इस नाम को खास तौर पर भगवान शिव की जीवनसंगिनी के लिए प्रयोग किया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि जो भगवान शिव के बाईं ओर खड़ी होती हैं वो वामिका हैं। गौरतलब है कि शास्त्रों के अनुसार हिंदू धर्म में पति के बाईं ओर जीवनसंगिनी खड़ी होती है।यह नाम असल में संस्कृत के वामा से बना है, जिसका मतलब प्यारी, वैभवशाली और ज्ञानी महिला होता है।
बता दें, अनुष्का ने आज सुबह ही अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी बेटी की झलक दिखाई थी और देखते-देखते उस तस्वीर को एक लाख से अधिक लाईक और हजारों रिट्वीट के साथ ही कई सारे बधाई संदेश भी आए। अनुष्का द्वारा शेयर की गई तस्वीर पर फैंस भी की खूब प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?