उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के जौनपुर (Jaunpur) जिले में सोमवार देर रात बदमाशों ने लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सिटी स्टेशन के पास नगर पालिका के सभासद की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना रात करीब साढ़े आठ बजे हुई। सूचना पाकर मौके पर कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। मौके पर तनाव की स्थिति बनी है।
शहर के जौनपुर (Jaunpur) सिटी स्टेशन मोहल्ला निवासी बाला लखंदर यादव (45) सैदनपुर वार्ड के सभासद थे। सोमवार की रात साढ़े आठ बजे वह सिटी स्टेशन के पास टहल रहे थे। इसी दौरान पहुंचे बदमाशों ने बाला यादव को लक्ष्य कर फायर कर दिया। सीने में गोली लगने से बाला वहीं गिर पड़े। फायरिंग की आवाज़ सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े तब तक बदमाश मौके से फरार हो गए।
गंभीर रूप से जख्मी सभासद को जौनपुर (Jaunpur) जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद साथ आए लोग इमरजेंसी में हंगामा करते हुए शव अपने साथ ले गए। लाइन बाजार एसओ योगेंद्र यादव, शहर कोतवाल संजीव मिश्र सहित भारी फोर्स मौके पर पहुंची। एएसपी सिटी डॉ. संजय कुमार ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर पूछताछ की। शहर में जगह-जगह नाकेबंदी कर तलाशी भी शुरू की गई, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं मिल सका। बाला यादव प्रॉपर्टी का भी काम करते थे। लाइन बाजार में उनके खिलाफ कई मुकदमे भी दर्ज हैं।
हत्या के पीछे विवादों को भी जोड़कर देखा जा रहा है। एएसपी ने बताया कि हर पहलू पर जांच की जा रही है। शीघ्र ही बदमाश गिरफ्त में होंगे।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?