Wednesday, June 24, 2026

Crime, INDIA, Jharkhand, News, States

Jharkhand :झारखंड के खूंटी गैंगरेप में फादर अल्फांसों की जमानत पर सुनवाई टली

) के खूंटी( Khunti )जिले के गैंगरेप में सजायाफ्ता फादर अल्फांसों( Father Alfonso ) की जमानत याचिका पर सुनवाई मंगलवार को भी टल गई है। गैंगरेप के आरोप फादर अल्फांसो की जमानत याचिका पर अब फिजिकल कोर्ट में सुनवाई की जाएगी। मंगलवार को   में जमानत याचिका सूचीबद्ध थी। जिसपर सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट( )ने यह निर्देश दिया है।

बता दें खूंटी जिले के कोचांग  ( Kochang )गांव में सामूहिक रेप की इस घटना ने पूरे राज्य में दहशत फैला दी थी। नक्सलग्रस्त जिले खूंटी ( Khunti )में मानव तस्करी के खिलाफ जागरुकता फैलाने का काम करने वाली एक एनजीओ की 5 नाबालिग लड़कियों को 21 जून2018 को कोचांग गांव में बंधक बनाकर उनके साथ गैंगरेप किया गया था।साथ ही उन्हें गंभीर रूप से शारीरिक यातनाएं दी गईं।घटना के एक महीने बाद पुलिस जुलाई में गैंगरेप के मास्टरमाइंड को पश्चिम सिंघभूम जिले से गिरफ्तार की थी।

  राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस घटना पर सख्ती दिखाई थी और अपना तीन सदस्यीय दल खूंटी भेजा था, इस दल ने फादर अल्फांसो के आचरण पर संदेह जताया था ।राष्ट्रीय महिला आयोग ने गुरुवार को कहा कि झारखंड के खूंटी ज़िले में एक ग़ैर सरकारी संगठन की पांच कार्यकर्ताओं के साथ बंदूक का भय दिखाकर सामूहिक बलात्कार की घटना पूर्व नियोजित थी।

खूंटी ( Khunti ) गैंगरेप के इस मामले में पुलिस ने पीएलएफआई सदस्य और मुख्य आरोपी बाजी समद उर्फ टकला, रोमन कैथोलिक चर्च के पादरी अल्फांसो ( Father Alfonso ) सहित 2 अन्य को आरोपी बनाया था। जिन्हें खूंटी ( Khunti )सिविल कोर्ट ने वर्ष 2019 में उम्रकैद की सज़ा सुनाई थी। दोषियों की ओर से निचली अदालत के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती भी दी गई है और जमानत के लिए गुहार भी लगाई गई है।

 

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels