मुंबई ( Mumbai) लोकल ट्रेन ( Mumbai Local Train ) 320 दिन फिर आम जनता के लिए दौड़ने लगी है। इस मौके पर ट्रेन में सवार होने से पहले एक युवक ने कोच के गेट पर माथा टेक दिया। यह तस्वीर सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हुई और उद्योगपति आनंद महिंद्रा को छू गई। उन्हें इस तस्वीर के साथ ट्वीट करते हुए लिखा-यही है भारत की आत्मा, मैं प्रार्थना करता हूं कि हम इसे कभी नहीं खोएंगे।इस फोटो को देखकर लोग सोशल मीडिया पर भावुक कर देने वाले रिएक्शन दे रहे हैं।
कोरोना लॉकडाउन (Lockdown) में बंद हुई मुंबई की लोकल ट्रेन ( Mumbai Local Train ) को एक फरवरी से फिर से खोला गया है। लोग पहले की तरह तो नहीं, लेकिन तय नियमों के मुताबिक यात्रा कर रहे हैं। सोशल मीडिया में इसकी कई तस्वीरों वायरल हो रही हैं। लोग इसको लेकर भावुक हो रहे हैं। आनंद महिंद्रा ने इसे भारत की आत्मा बताया है।
दरअसल लोकल ट्रेन को प्रणाम करते युवक की तस्वीर देखकर हर कोई भावुक हो सकता है, क्योंकि लोकल यानी मुंबई की जीवन रेखा है। इसी में सपफर कर मुंबई में रहने वाले लाखों लोग अपने काम-धंधे पर जाते हैं। कोरोनाकाल में यह बंद होने के बाद कई लोगों की रोजी-रोटी छीन गई थी। वैसे भी जब भी यह कभी ठप या बंद होती है तो मुंबई का जनजीवन ठप हो जाता है। कोरोना काल में तो यह ऐतिहासिक रूप से इतने समय तक बंद रही।
एक ट्विटर यूजर ने लिखा, एक क्लिक जिसने मेरे दिल को छू लिया। 11 महीने बाद ट्रेन की यात्रा करने से पहले एक व्यक्ति लोकल ट्रेन ( Mumbai Local Train ) की पूजा कर रहा है। इसे रिट्वीट करते हुए आनंद महिंद्रा ने लिखा, यह भारत की आत्मा है, मैं प्रार्थना करता हूं कि हम इसे कभी न खोएं।
रेलवे ने लगभग 320 दिनों के अंतराल के बाद मुंबई में लोकल ट्रेनों ( Mumbai Local Train ) में आम जनता को यात्रा करने की अनुमति दी गई है। हालांकि इसके लिए कुछ घंटों का सीमित समय है। इस दौरान प्रबंधन के लिए स्थानीय पुलिस की मदद ली जा रही है। सेंट्रल रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शिवाजी सुतार ने कहा कि सभी अधिकृत प्रवेश, निकास बिंदु और टिकट काउंटर सेवाओं के सुचारू संचालन के लिए खोला गया है।बता दें कि मुंबई लोकल में लॉकडाउन के पहले तक 80 लाख के करीब लोग रोजाना सफर करते थे. लॉकडाउन के बाद चरणबद्ध तरीक़े से मिली छूट के बाद पिछले सप्ताह तक यात्रियों की से संख्या 19 लाख तक पहुंची थी. इसमें अब तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है।
The soul of India… I pray we never lose it… https://t.co/Xw48usPnew
— anand mahindra (@anandmahindra) February 3, 2021


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?