दिल्ली में 26 जनवरी को किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा ( Delhi violence) के आरोपी पंजाबी कलाकार दीप सिद्धू (Deep Sidhu )पर दिल्ली पुलिस ने इनाम घोषित कर दिया है। दिल्ली पुलिस ( Delhi Police )ने दीप सिद्धू, जुगराज सिंह, गुरजोत सिंह और गुरजंत सिंह की गिरफ्तारी की सूचना देने वाले को 1 लाख रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की है। वहीं हिंसा में कथित संलिप्तता के लिए जाजबीर सिंह, बूटा सिंह, सुखदेव सिंह और इकबाल सिंह की गिरफ्तारी के लिए प्रत्येक को 50,000 रुपये देने की घोषणा की गई है।
लाल किले पर हुई हिंसा के आरोपी पंजाबी फिल्म अभिनेता दीप सिद्धू (Deep Sidhu )के बिहार में छिपे होने की सूचना मिली है। दिल्ली पुलिस को उसकी आखिरी लोकेशन बिहार में मिली है। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने बिहार पुलिस से संपर्क किया है। दिल्ली पुलिस की एक टीम बिहार रवाना भी हो गई है।
26 जनवरी की हिंसा के मामले में अभी तक दिल्ली पुलिस ने 38 उपद्रवियों की गिरफ्तारी कर ली है। इस मामले में कुल 44 मुकदमे भी दर्ज हो चुके हैं। मामले के आरोपी दीप सिद्धू (Deep Sidhu )पर दिल्ली पुलिस ने देशद्रोह और गैरकानूनी गतिविधियों के आरोप लगाए हैं। घटना के बाद से ही वह भूमिगत है।
दीप सिद्धू ने एक वीडियो जारी कर अपनी सफाई भी पेश की थी, जिसमें उसने भावुक होकर बिहारी प्रवासियों को पंजाबियों की तुलना में बेहतर बताया था।
रोते हुए वीडियो वायरल करने के बाद सिद्धू के समर्थन में जिस तरह से कुछ लोग आ रहे हैं उसे देखते हुए यह चर्चा होने लगी है कि उसने भी किसान नेता राकेश टिकैत की तरह सहानुभूति से समर्थन बटोरने के लिए आसुओं का सहारा लिया है। इससे पहले 26 जनवरी को लाल किले पर उपद्रव के दौरान वह जिस तरह फेसबुक लाइव कर रहा था उसे पूरे देश ने देखा।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?