दिल्ली में टीवी सीरियल ‘दिया और बाती हम’ में आरजू राठी का किरदार निभाने वाली टीवी अभिनेत्री ( TV Actress )प्राची तेहलान( Prachi Tehlan ) के साथ रोहिणी इलाके में बदसलूकी मामले में दिल्ली पुलिस ( Delhi Police ) ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। घटना के समय आरोपी नशे की हालत में थे।
जानकारी के अनुसार, टीवी सीरियल ‘दिया और बाती हम’ में आरजू राठी का किरदार निभाने वाली टीवी अभिनेत्री प्राची तेहलान( Prachi Tehlan )के साथ रोहिणी इलाके में बदसलूकी का मामला सामने आया था। शराब के नशे में धुत कार सवार चार युवकों ने उनकी कार पीछा किया और अपार्टमेंट पहुंचने पर गाली-गलौज की।
प्राची ( Prachi Tehlan )की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल जांच में उनके शराब पीने की पुष्टि हुई है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी पीतमपुरा निवासी कशिश मदान, आशीष, अक्षय कपूर और चिराग बुद्धिराज हैं।
इनकी कार को जब्त कर लिया गया है। पुलिस को दी शिकायत में अभिनेत्री प्राची तेहलान ( Prachi Tehlan )ने कहा कि वे पति रोहित सरोहा के साथ रोहिणी सेक्टर-14 में रहती हैं। वे राष्ट्रीय स्तर की बास्केटबाल खिलाड़ी रह चुकी हैं। रविवार देर रात वे पति के साथ रूपनगर स्थित अपने मामा के घर से लौट रही थीं।
पीतमपुरा स्थित महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल स्कूल के पास उनकी कार के आगे एक कार चल रही थी। वह कार चालक ने अचानक बीच रास्ते में रोक दी। काफी हार्न बजाने के बावजूद उन्होंने कार नहीं हटाई। उनके पति अपनी गाड़ी लेकर किसी तरह इस कार के बगल से निकल गए तो कार में मौजूद युवक उनकी कार का पीछा करने लगे।
वे अपने अपार्टमेंट में पहुंचीं तो चारों युवक अंदर घुस गए और बदसलूकी करने लगे। उन्होंने दंपती से गाली-गलौज भी की। प्राची ने बताया कि आरोपी 6 किमी से उनका पीछा कर रहे थे। वे उन्हें घर नहीं जाने देने की बात कह रहे थे।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?