दिल्ली पुलिस ( Delhi Police ) की स्पेशल सेल और बागपत( Baghpat) पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में एक लाख का इनामी गैंगस्टर जावेद मुठभेड़ में ढेर हो गया। मुठभेड़ में मारा गया बदमाश जावेद दिल्ली के लोनी बाॅर्डर का रहने वाला था। नौ सितंबर 2020 को दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल मनीष यादव की लूटपाट के बाद हत्या में आरोपी था। वहीं 50 हजार का इनामी साथी फरार होने में कामयाब हो गया।
जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के बागपत ( Baghpat ),जिले में यूपी पुलिस (UP police ) व दिल्ली पुलिस की स्पेशल की टीम द्वारा किए गए ज्वाइंट ऑपरेशन के दौरान यूपी के गैंगस्टर से मुठभेड़ हो गई। बदमाश ने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की जिसके बाद जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली लगने से कुख्यात बदमाश जावेद मौके पर ही ढेर हो गया।
बागपत ( Baghpat)के एसपी अभिषेक सिंह ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि दिल्ली पुलिस के सिपाही की हत्या सहित बदमाश पर तकरीबन 20 से भी ज्यादा मामलों में मुकदमे दर्ज थे। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश में जुटी थी।
मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पास से ऑटोमेटिक कार्बाइन व पिस्टल बरामद हुआ है।बागपत ( Baghpat)जनपद की पुलिस व दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के अधिकारी भी मौके पर ही मौजूद थे।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार गैंगस्टर जावेद का साथी 50 हजार का इनामी बदमाश फरार होने में कामयाब हो गया। पुलिस ने उसकी तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ सका। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।
दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल मनीष यादव निवासी ग्राम डालूहेड़ा मेरठ ( Meerut ) को गत सितंबर को ढिकौली-बंथला मार्ग पर ग्राम रोशनगढ़ के गेट के निकट बुलेट व अपाचे बाइक सवार चार बदमाशों ने गोली मार दी थी। बाद में मनीष की मेरठ के केएमसी हास्पिटल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। बदमाशों ने उनसे पर्स के साथ बीस हजार रुपये लूट लिए थे।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत