उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ ( Lucknow ) के विभूतिखंड थानाक्षेत्र के विभवखंड-2 में रहने वाले रिटायर जिला पशु चिकित्साधिकारी डॉ. माधव कृष्ण तिवारी (75) और उनके बेटे डॉ. गौरव तिवारी (45) ने शुक्रवार रात को आत्महत्या (suicide) कर ली।पुलिस को डॉ. गौरव के कमरे से तीन सुसाइड नोट मिले हैं जिनमें भाई, पत्नी व जीजा को जिम्मेदारी व काम बांटे हैं। पुलिस ने पत्र को कब्जे में ले लिया है। वहीं मृतक डॉ. गौरव के ससुर ने तहरीर दी है जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दिया है। पुलिस के मुताबिक दोनों ने जहरीला पदार्थ खाया था।
लखनऊ ( Lucknow ) एसीपी विभूतिखंड प्रवीण मलिक के मुताबिक विभव खंड -2 में डॉ. माधव कृष्ण तिवारी अपने परिवार के साथ रहते हैं। परिवार में दो बेटे डॉक्टर गौरव तिवारी, निशित तिवारी, एक बेटी व पत्नी हैं। डॉ. माधव जिला पशु चिकित्साधिकारी के पद से रिटायर थे। वहीं बेटा गौरव भी पशुचिकित्सक थे। उसकी तैनाती रायबरेली में थी। वहीं छोटा बेटा दिल्ली में रहकर नौकरी करता है।
बेटी की शादी हो चुकी है। गौरव की शादी लखनऊ ( Lucknow ) के ही इंदिरानगर निवासी रिटायर अफसर की बेटी सुष्मिता से हुई है। इन दिनों वह मायके में थी। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार रात करीब नौ बजे पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई कि पिता-पुत्र ने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह और एसीपी विभूतिखंड की टीम पहुंची। वहीं पूरे कमरे की तलाशी ली गई। पुलिस के मुताबिक दोनों का शव अलग-अलग कमरे में बिस्तर पर पड़ा था।
पुलिस के मुताबिक गौरव ने शाम करीब 7 बजे दिल्ली में रहने वाले अपने छोटे भाई निशित तिवारी को कॉल किया। उससे कुछ देर बात की। उससे सारी बातें बताई। कुछ देर बाद उसके मोबाइल पर व्हाट्सएप पर मैसेज मिला। उसे देखने के बाद निशित ने अपने जीजा आशीष तिवारी को कॉल कर इसकी जानकारी दी। आशीष ने पुलिस को बताया कि जब वह विभवखंड के आवास पर पहुंचे तो कई बार दरवाजे पर दस्तक दी। किसी तरह दरवाजा खोलकर अंदर दाखिल हुए। तो दोनों अलग-अलग कमरे में मृत पड़े थे।
पुलिस के मुताबिक कमरे की तलाशी में डॉ. गौरव के कमरे से तीन पत्र मिले। जिसमें एक पत्र पत्नी, एक भाई और एक जीजा के नाम से है। अपने भाई निशित को लिखे पत्र में कुछ जिम्मेदारी सौंपी थी। उमसें कहा कि खुदकुशी अपनी मर्जी से कर रहे हैं। तुम परिवार केसभी सदस्यों का ख्याल रखना। साथ ही गौरव ने अपने पत्नी को सारा सामान दिलाने केलिए भी कहा है। इसके बाद दूसरा पत्र मिला जो पत्नी के नाम से था। जिसमें लिखा था कि तुम मेरे स्थान पर नौकरी कर लेना। इसके अलावा एक पत्र अपने जीजा आशीष तिवारी केनाम लिखा। जिसमें कहा कि आप मेरी पत्नी के सारे सामान वापस करवा देना। वहीं निशित की हर समय मदद करना। पुलिस ने तीनों पत्र को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को डॉ. माधव व डॉ. गौरव ही थे। डॉ. माधव की बेटी का दस दिन पहले हाथ टूट गया था जिसकी देखभाल के लिए उनकी पत्नी गई थी। वहीं गौरव की पत्नी भी कुछ दिनों से अपने मायके इंदिरानगर में रहती थी। गौरव भी रायबरेली में रहता था। दो दिन पहले वह लखनऊ पहुंचा था। पुलिस के मुताबिक पारिवारिक कलह से दोनों परेशान थे। इसीलिए खुदकुशी की है। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक गौरव के ससुर ने तहरीर दी है जिसमें परिवारीजनों पर गंभीर आरोप लगाया है। मामले की जांच करने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?