पंजाब (Punjab) के फरीदकोट ( Faridkot )में एक युवक ने अपने दो बच्चों की हत्या कर आत्महत्या कर ली। फरीदकोट Faridkot )के फिरोजपुर रोड पर स्थित नारायण नगर में शनिवार सुबह एक ठेकेदार कर्ण कटारिया उर्फ आशु ( Karan Kataria) (35) ने अपनी रिवाल्वर से अपनी पत्नी शीनम (32) और दो बच्चों बेटा रोईस (7) व बेटी जैसवी (3) को गोली मार दी। इसके बाद आरोपी ने खुद को भी गोली से उड़ा लिया।
गोली लगने से कर्ण, रोईस और जैसवी की मौत हो गई है जबकि शीनम की हालत गंभीर है। शीनम को स्थानीय गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। देर शाम महिला को लुधियाना रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार शहर में बिजली व स्ट्रीट लाइट के काम का ठेका लेने वाला आशु उर्फ कर्ण कुछ दिन से मानसिक तौर पर परेशान चल रहा था। इसी परेशानी के चलते शनिवार सुबह उसने यह आत्मघाती कदम उठाया।
फरीदकोट( Faridkot )पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि ठेकेदारी का काम करने वाले कर्ण कटारिया ने अपनी पत्नी और बच्चों को गोली मारकर खुद को भी गोली मार ली है। सूचना के बाद वह मौके पर पहुंचे है और पूरे मामले की पड़ताल की जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसके आधार पर पुलिस पड़ताल कर रही है।
फरीदकोट( Faridkot ) में करन के करीबी के अनुसार करन कटारिया ने जीरो परसेंट पर बिजली विभाग में बिजली शिकायत निवारण का ठेका पश्चिमी जोन का लिया था, जिसमें उसे लगातार घाटा हो रहा था, घाटे व ठेके में राजनीतिक दबाव को देखते हुए व ठेका छोड़ने को भी तैयार हो गया था, परंतु विभाग द्वारा उसका ठेका एक साल के लिए और बढ़ा दिया गया। बताया जा रहा है कि फिरोजपुर व फाजिल्का जिले के नामचीन लोग अपने वोट बैंक की खातिर उस पर अपने चेहेतों को नौकरी पर रखने का दबाव बना रहे थे। बिजली मरम्मत के दौरान जोन में कुछ कर्मियों की हुई मौत पर उसे लाखों रुपये हर्जाना स्वरूप भी देना पड़ा था, पहले ही ठेके में फायदा न होने और इधर लाखों रुपये दबाव स्वरूप अदा करने के साथ उसकी आर्थिक स्थित खस्ताहाल हो गई थी, जो कि उक्त घटना का बड़ा कारण हो सकता है। पुलिस द्वारा भी इसी एंगेल से मामले को देखा जा रहा है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?