बिहार (Bihar )के नालंदा ( Nalanda )में शनिवार की सुबह कॉलेज छात्रा का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। बसवन बीघा गांव के पास मिले शव की पहचान बिहार थाना क्षेत्र के अलीनगर गांव निवासी राज कुमार गुप्ता की 17 वर्षीय बेटी दीपा कुमारी के रूप में की गई। मृतिका की माँ निर्मला देवी ने बताया कि सूरज नामक युवक उसे अक्सर परेशान किया करता था।
नालंदा ( Nalanda )में बिहार थाना क्षेत्र के अलीनगर निवासी राज कुमार गुप्ता की 17 वर्षीय बेटी दीपा शुक्रवार को दोपहर बाद करीब 3 बजे कोचिंग के लिए निकली थी। घर से करीब चार किलोमीटर उत्तर की ओर धनेश्वर घाट के पास कोचिंग है। कोचिंग का समय खत्म होने के बावजूद वह शाम में नहीं लौटी तो परिजन खोजने निकले। परिजन कॉल लगा रहे थे तो दूसरी तरफ से कट कर दिया जा रहा था।
उधर, दीपा के बड़े भाई के एक दोस्त के पास उसका कॉल आया। कॉल के दौरान वह लगातार रो रही थी और इतना ही बता पा रही थी कि उसे मार रहा है। कहीं काटा भी गया है। वह जगह का नाम बताना चाह रही थी, लेकिन दर्द और टूटती सांसों के कारण आवाज समझ में नहीं आई। इसके बाद वह लड़का रिंगबैक के लिए बार-बार ट्राई करता रहा, लेकिन कॉल नहीं लगा। उसी लड़के ने परिजनों ने रिकॉर्डिंग सुनाई तो सभी रात तक दीपा को ढूंढ़ते रहे, हालांकि पुलिस को जानकारी नहीं दी।
नालंदा ( Nalanda )में बसवन बीघा रेलवे लाइन पर शनिवार की सुबह एक लड़की की लाश मिलने की जानकारी जब अलीनगर पहुंची तो घर वाले दौड़ते-भागते पहुंचे। पहचान दीपा के रूप में हुई। जहां पर लाश मिली, वह दीपा के घर से उत्तर-पूर्व की तरफ और कोचिंग से पूरब की तरफ है। दीपा को रॉड से बुरी तरह मारा गया था। उसके हाथ से बहे खून को देखकर नस काटे जाने की भी बात कही जा रही है।
कॉल रिकॉर्डिंग से दीपा को बुरी तरह मारे जाने की जानकारी होने के बावजूद पुलिस को सूचना नहीं दी गई थी, इसलिए कॉल रिसीव करने वाले युवक को ही पुलिस ने सबसे पहले हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। इधर, दीपा कुमारी की माँ निर्मला देवी ने बताया कि सूरज नाम का लड़का उसे लगातार परेशान कर रहा था।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?