उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के मथुरा ( Mathura) जिले में रविवार की शाम कस्बा फरह में एक व्यापारी ने सौतेले बेटे को जहर देकर और पत्नी को गला घोंटकर मार डाला। इसके बाद फांसी लगाकर आत्महत्या (suicide) कर ली।
पुलिस के अनुसार मां-बेटे के शव बिस्तर पर थे। बेटे के मुंह से झाग निकल रहे थे, जबकि मां के गले पर निशान थे। व्यापारी का शव पंखे से लटका हुआ था।
मथुरा ( Mathura) के थाना फरह के शाही सराय, पानी की टंकी निवासी नीरज अग्रवाल (35) पुत्र रघुवीर प्रसाद परचून की दुकान करता था। तीन साल पहले नीरज का विवाह आगरा के खंदारी निवासी राजकुमार की बेटी रीमा (35) से हुआ था। रीमा अपने संग बेटा अनमोल (10) लेकर आई थी। रीमा कस्बे में ब्यूटी पार्लर चलाने लगी थी। रविवार की शाम तक व्यापारी के घर से कोई हलचल न होने पर मोहल्ले वालों को शक हुआ।
सूचना पाकर मथुरा ( Mathura) के थाना फरह से पुलिसबल पहुंच गया। मकान का दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस ने छत से मकान में प्रवेश किया। एक ही कमरे में नीरज, रीमा और अनमोल के शव देखकर पुलिसकर्मी दंग रह गए। मां और बेटे के शव बिस्तर पर थे, तो व्यापारी का शव पंखे से लटका हुआ था।
मृतका रीमा की मां राधा अग्रवाल ने बताया कि साल 2010 में आगरा( Agra) के बल्केशवर में रीमा का विवाह हुआ था। यहां पर रीमा का तलाक हो गया था। उससे बेटा अनमोल हुआ। उसके बाद साल 2014 में राया के युवक से रीमा का विवाह हुआ। इस युवक की मौत के बाद रीमा बेटे अनमोल को लेकर मायके चली आई। करीब तीन साल पहले रीमा का विवाह फरह के नीरज से हुआ था। मां ने बताया कि चार दिन पूर्व पति और पत्नी में झगड़ा हुआ था। उसके बाद मंगलवार को यहां आकर सुलहनामा होना था। लेकिन उससे पहले यह कदम उठा लिया।
पुलिस ने बताया कि व्यापारी के सौतेले बेटे अनमोल के मुंह से झाग निकल रहे थे। उसकी पत्नी के गले पर निशान मिले हैं। प्रथमदृष्टया दोनों की हत्या के बाद व्यापारी ने आत्महत्या की है। प्राथमिक जांच में गृहक्लेश की बात सामने आई है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?