उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के गाजियाबाद (Ghaziabad ) में शताब्दीपुरम के सरस्वती विहार में शनिवार को टयूशन टीचर सहित दो की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। वारदात के वक्त घर पर मौजूद तीन बच्चों पर भी धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल मीनाक्षी को सर्वोदय अस्पताल से निकालकर स्वजनों ने यशोदा अस्पताल नेहरू नगर में भर्ती कराया। स्थिति नाजुक बनी हुई है। घायल गौरी एवं रूद्र का उपचार सर्वोदय अस्पताल में ही चल रहा है।पुलिस टीमों ने तत्काल घेराबंदी करते हुए आरोपियों को दबोच लिया। इस दौरान भागने की कोशिश करने पर पुलिस ने आरोपी के पैर में गोली मार दी।
मूलरूप से वृंदावन मथुरा ( Mathura) निवासी लोकमनी लंबे समय से चौपला बाजार में मंदिर के पास टिक्की का ठेला लगाते हैं। उनके दो बेटे महेश (29) विवाहित है और राजकुमार (21) वर्षीय अविवाहित हैं। अभी तक इनका परिवार पीले क्वार्टर में रहता था, लेकिन दो महीने पहले ही परिवार सरस्वती विहार में शिफ्ट हुआ। पुलिस का कहना है कि महेश की पत्नी डॉली (27) और तीन बच्चे गौरी (10), मीनाक्षी (7) व रुद्र (5), ट्यूटर अंशु (16) घर में मौजूद थी।
पड़ोस में रहने वाली वंदना ने सबसे पहले घटना की जानकारी दी। वंदना ने बताया कि उनकी बेटी (ट्यूटर) अंशु डॉली के बच्चों को पढ़ाती है। वंदना ने बताया है कि वह पहले इसी घर में किरायेदार थी, लेकिन जब लोकमनी का परिवार पीले क्वार्टर से यहां पर शिफ्ट हो गया तो उन्होंने बराबर में ही किराये पर दूसरा घर ले लिया। वंदना रात को जब घर से दूध लेने के लिए निकली तो उस वक्त बेटी अंशु महेश के बच्चों को ट्यूशन पढ़ा रही थी लेकिन जब लौट कर आई तो घर में सन्नाटा था।
आशंका होने पर उसने आवाज दी तो कोई जवाब नहीं आया। इस पर वंदना घर के अंदर पहुंची तो सामान बिखरा पड़ा था और तीनों बच्चों के साथ उनकी बेटी अंशु और डॉली खून से लथपथ थीं। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई जिसके बाद घायलों को भर्ती कराया गया जहां पर अंशु और डॉली को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि घायल बच्चों की हालत गंभीर है।
गाजियाबाद (Ghaziabad ) पुलिस इस मामले में पहले परिवार से जुड़े एक कारपेंटर को आरोपी मान रही थी, लेकिन अस्पताल में भर्ती एक बच्ची ने सारा मामला खोल दिया। उसने पुलिस को बताया कि लाल क्वार्टर में रहने वाले एक अंकल और उनकी पत्नी ने मारपीट करने के बाद परिवार के सदस्यों को मारा है।
गाजियाबाद (Ghaziabad ) एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि यह वारदात शनिवार की रात करीब 8:15 बजे का है। उन्होंने घटना जानकारी मिलते ही थाने और अपराध शाखा की अलग अलग टीमों का गठन कर बदमाशों की तलाश में लगा दिया। वहीं अस्पताल में इलाज के दौरान जैसे ही पीड़ित परिवार की एक बच्ची को होश आया और उसने हत्यारों की जानकारी दी तो पुलिस टीमों ने तत्काल घेराबंदी करते हुए आरोपियों को दबोच लिया। इस दौरान भागने की कोशिश करने पर पुलिस ने आरोपी के पैर में गोली मार दी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसएसपी ने बताया कि आरोपी महिला उमा पीड़ित परिवार की रिश्तेदार है। जबकि आरोपी सोनू उमा का मित्र है। यह दोनों लाल क्वॉर्टर में आसपास रहते हैं।पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटे गए जेवरात और नगदी भी बरामद कर लिए हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?