उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के आगरा( Agra) में राजामंडी रेलवे स्टेशन के पास होटल शिलाजा के कमरे में रविवार को युवक अभिषेक बंसल( Abhishek Bansal ) ने फांसी लगा आत्महत्या (suicide ) कर ली।
आठ घंटे बाद परिजन पुलिस की मदद से होटल पहुंचे। पुलिस के मुताबिक, युवक तनाव में था। कमरे से सुसाइड नोट मिला है। इसमें किसी अन्य को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। परिजन ऑफिस में कार्य करने वाले कुछ लोगों से विवाद होने का आरोप लगा रहे हैं।
कमला नगर ( Kamala Nagar ) क्षेत्र के तेज नगर कॉलोनी निवासी अभिषेक बंसल (28)( Abhishek Bansal ) पुत्र पवन कुमार न्यू आगरा स्थित एक चार्टर्ड अकाउंटेंट फर्म में अकाउंटेंट था। बताया जा रहा है कि अभिषेक सुबह 11 बजे घर से निकला। इसके बाद वापस घर नहीं आया। परिजनों ने फोन मिलाया, लेकिन यह स्विच ऑफ आया। वह अभिषेक की तलाश कर रहे थे।
शाम तकरीबन सात बजे पुलिस को सूचना दी। इस पर मोबाइल नंबर लेकर लोकेशन जानी गई। यह राजामंडी रेलवे स्टेशन के पास की आई। इस पर पुलिस टीम परिजनों के साथ पहुंच गई। देहली गेट स्थित राजामंडी रेलवे स्टेशन की तरफ होटल शिलाजा की पार्किंग में अभिषेक का एक्टिवा खड़ा मिला। इस पर होटल के कर्मचारियों से पूछताछ की गई।
उन्होंने बताया कि कमरा नंबर 114 में अभिषेक ( Abhishek Bansal ) ठहरा है। उन्होंने अपना पता मथुरा का दर्ज कराया था। आईडी भी लगाई थी। पुलिस ने कर्मचारियों की मदद से कमरा खोला तो शव फंदे पर लटका हुआ था। इस पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि अभिषेक पर काम दबाव अधिक था। इस कारण वह तनाव में था। ऑफिस में किसी से विवाद भी हुआ था। इससे वह ज्यादा परेशान हो गया। उन्हें नहीं पता था कि वह यह कदम उठा लेगा।
अभिषेक ने होटल के कमरे में साड़ी से फांसी का फंदा बनाया था। यह साड़ी उसकी मां की थी। वह मां से बेहद प्यार करता था। वह कब साड़ी लेकर निकल गया। इसका परिजनों को भी पता नहीं चल सका। उसका एक छोटा भाई भी है।
पुलिस के मुताबिक, कमरे में एक कागज पर सुसाइड नोट भी मिला। इसमें अभिषेक ने लिखा कि वह तनाव सहन नहीं कर पा रहा था। इस वजह से आत्महत्या कर रहा है। इसके लिए कोई और जिम्मेदार नहीं है। अपने परिवार से प्यार करता है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?