
शिवसेना ( Shiv Sena ) कार्यकर्ताओं की गुंडई का सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लोग एक शख्स को काली स्याही से नहलाकर साड़ी पहना रहे हैं। ये वीडियो महाराष्ट्र (Maharashtra )के पंढरपुर( Pandharpur ) का है।जिस शख्स को साड़ी पहनाई जा रही है वह बीजेपी के नेता वृद्ध नागरिक शिरीष कटेकर( Shirish Katekar ) थे और उनकी गलती ये थी कि उसने उद्धव ठाकरे ( Uddhav Thackeray) सरकार की आलोचना कर दी थी, बस फिर क्या था इससे शिवसैनिक भड़क गए और उन्होंने वृद्ध नागरिक शिरीष कटेकर ( Shirish Katekar ) को सबक सिखाने की सोची शिवसेना ( Shiv Sena )के गुंडों ने फिर इस करतूत को अंजाम दिया।सियासी समरसता को शर्मशार करने शिवसेना के कार्यकर्ताओं की गुंडागदी का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
शिवसेना ( Shiv Sena ) के कार्यकर्ताओं ने सबसे पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) कार्यकर्ता शिरीष कटेकर ( Shirish Katekar ) को पकड़ा और उसके साथ दुर्व्यहार किया तथा काली स्याही निकाली और उसके सिर पर उड़ेल दी। इसके बाद सभी उस कार्यकर्ता को घेरकर ले जाते हैं और साड़ी पहनाते हैं। वीडियो में शिवसैनिकों की गुंडागर्दी साफ नजर आ रही है। वीडियो में एक पुलिकर्मी भाजपा नेता को बचाता नजर आ रहा है बावजूद इसके कानून का राज कायम करने की बार बार दुहाई देने वाली शिवसेना के कार्यकर्ता सरेआम कानून की धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे हैं।
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस वीडियो को प्रशांत जगताप ने ट्विटर पर अपलोड किया था। प्रशांत जगताप की पहचान शिवसैनिक के तौर पर हुई है। शिवसेना ( Shiv Sena )कार्यकर्ताओं का यह वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने शेयर किया है।
यह पहली बार नहीं है जब शिवसैनिकों ने इस तरह की हरकत की हो, वह पहले भी ऐसी हरकत कर चुके हैं। पिछले साल सितंबर में ही शिवसैनिकों द्वारा नौसेना के पूर्व अधिकारी मदन शर्मा के साथ मारपीट की थी। मदन शर्मा की गलती ये थी कि उन्होंने उद्धव से संबंधित एक कार्टून किसी व्हाट्स ऐप ग्रुप पर शेयर कर दिया था इसके बाद शिवसैनिक उनके घर पहुंच गए और घर के बाहर उनको जमकर पीटा था। इस घटना के बाद सरकार की काफी आलोचना हुई थी।
— ANI (@ANI) February 7, 2021


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?