उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के ग्रेटर नोएडा (Greater Noida ) के कोतवाली बादलपुर क्षेत्र के गांव गिरधरपुर में सोमवार को जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में खूनी झड़प हो गई। लाठी-डंडों के बीच गोलियां चल गईं। गोली लगने से दो व्यक्ति की मौत हो गई। कई लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने मौके से आरोपी पक्ष की तीन गाड़ियां जब्त की है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं।
जमकर हुई फायरिंग में दो लोगों की अस्पताल में मौत हो गई। ग्रेटर नोएडा (Greater Noida )पुलिस मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। दरअसल ये पूरा मामला ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना क्षेत्र के गिरधपुर गांव का है। जहां प्रथम पक्ष के देवेंन्द्र और दूसरे पक्ष के भूरा के बीच रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। मौके पर दोनों पक्ष के बीच बहस हुई। जिसमें देवेंद्र पक्ष की ओर से लाइसेंसी हथियार से फायरिंग कर दी।
सोमवार को रास्ते के विवाद को निबटाने के लिए ही गांव के कुछ लोग मौके पर पहुंचे थे। दोनों पक्षों को वहां बुलाया गया था। भूरा की ओर से प्रेम, सेलक और अमित आदि पहुंचे थे। देवेन्द्र की तरफ से उनका भाई व अन्य कई लोग पहुंचे थे।
दोनों पक्षों के बीच अभी बातचीत चल विवाद इतना बढ़ा कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष भिड़ गए। इसी दौरान देवेंद्र की ओर से फायरिंग कर दी गई। गोली लगने से प्रेम, सेलक और अमित तीनों घायल हो गए। तीनों के गिरते ही अन्य लोगों ने देवेंद्र पक्ष को घेरना शुरू किया तो हवाई फायरिंग करते हुए अपनी गाड़ियां मौके पर ही छोड़कर सभी पैदल फरार हो गए।
ग्रेटर नोएडा (Greater Noida )पुलिस के अनुसार पहले भी एक अन्य प्रकरण में दोनों पक्षों के खिलाफ शांति भंग की धाराओं के तहत कार्यवाही की जा चुकी है। रास्ता विवाद के निस्तारण के लिए स्थानीय लोगों के माध्यम से प्रयास किया जा रहा था। जमीन विवाद की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई थी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?