उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के फिरोजाबाद ( Firozabad ) जिले में घरेलू झगड़े के दौरान पत्नी ने देशी रिवाल्वर से गोली मारकर पति की हत्या कर दी। इसके बाद उसने अपने सिर में भी गोली मार ली। गंभीर रूप से घायल महिला ने आगरा में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मौके से दो तमंचे, चार खाली कारतूस बरामद किए है। घटना के पीछे पति का किसी अन्य महिला के साथ विवाहेत्तर संबंध होना बताया गया है। पत्नी इसका विरोध करती थी।
फिरोजाबाद ( Firozabad ) जिले के थाना दक्षिण के फुलबाड़ी निवासी पूरन सिंह (45) का सोमवार तड़के पत्नी कुसुमा देवी (43) से विवाद हो गया। सुबह तकरीबन सात बजे पूरन सिंह घर से कुछ देर के लिए बाहर चला गया। इसके बाद वह सुबह नौ बजे लौटा तो
दंपती में फिर कहासुनी हो गई। इसके बाद महिला ने तमंचे से पूरन सिंह पर दो फायर किए। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।नई बस्ती फूलबाड़ी निवासी पूरन टेलरिंग का काम करता था।
इसके बाद कुसुमा ने अपने सिर में गोली मार ली। जिससे कुसुमा गंभीर रूप से घायल हो गई। दंपती के बच्चों की चीख-पुकार और फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। आनन-फानन महिला को फिरोजाबाद ( Firozabad ) जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से आगरा रेफर कर दिया गया। आगरा में इलाज के दौरान कुसुमा देवी की भी मौत हो गई।दंपती की बेटी करिश्मा ने बताया कि विवाद के दौरान मां ने अपना सिर दीवार में मार लिया था। इसके बाद पिता ने सिलबट्टा उठाकर मां के सिर में मार दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गईं। इसके बाद पिता जैसे ही नीचे की ओर आए तो मां ने घर में रखे तमंचे से दो फायर किए। गोली आंख के पास लगी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद मां ने खुद को सिर में गोली मार ली।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत