उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के आगरा कोर्ट ( Agra court ) में स्पेशल जज (पॉक्सो एक्ट) वीके जायसवाल ने सोमवार को दुष्कर्मी पिता को आखिरी सांस तक कारावास में रखने की सजा सुनाई। पत्नी की गैर मौजूदगी में उसने 12 साल की बेटी के साथ 10 दिन तक दुष्कर्म किया था। लौटने पर मां को उसकी दरिंदगी का पता चला तो उसने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आगरा कोर्ट ( Agra court ) में जज ने दुष्कर्मी बाप आखिरी सांस तक जेल में रहने की सजा का फैसला सुनाते वक्त कविता सुना के पूरे कोर्ट रुम की आंखें नम कर दी ।
आगरा कोर्ट ( Agra court ) में दुष्कर्मी को सजा सुनाए जाते समय जज वीके जायसवाल ने टिप्पणी की, पिता तो बेटी का रखवाला होता है, उससे ऐसे पाप की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। पिता तो वह होता है जो बेटी के लिए सब कुछ त्याग सकता है। उन्होंने सजा सुनाने से पहले यह कविता पढ़ी…
जब-जब जन्म लेती है बेटी, खुशियां साथ लाती है बेटी
ईश्वर की सौगात है बेटी, सुबह की पहली किरन है बेटी।
तारों की शीतल छाया है बेटी, आंगन की चिड़िया है बेटी
त्याग और समर्पण सिखाती है बेटी, नए-नए रिश्ते बनाती है बेटी।
जिस घर जाए उजाला लाती है बेटी, बार-बार याद आती है बेटी
बेटी की कीमत उनसे पूछो, जिनके पास नहीं है बेटी।
इस घटना की रिपोर्ट 16 मई 2015 को थाना जगदीशपुरा में दर्ज कराई गई थी। पेशे से जूता कारीगर शख्स की पत्नी बीमार बहन को देखने के लिए एत्माद्दौला में उसके घर गई थी। घर पर पति, बेटी और बेटा थे। दस दिन बाद लौटने पर पता चला कि बेटी गुमसुम थी, कोने में बैठकर रोती रहती थी, उसके शरीर में असहनीय दर्द हो रहा था, उसने खाना-पीना छोड़ दिया था।
आगरा कोर्ट ( Agra court ) विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो एक्ट) विमलेश आनंद ने बताया कि मां के बार-बार पूछने पर उसे बेटी ने घटना की जानकारी दी कि पापा ने उसके साथ गंदा काम किया है और धमकी दी है कि अगर किसी को बताया तो जान से मार देंगे। कोर्ट ने दोषी पर 1.80 लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। इसमें से एक लाख रुपया पीड़ित बच्ची को दिया जाएगा।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?