केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ( Amit Shah) ने मंगलवार को लोकसभा में साफ किया कि बंगाल यात्रा के दौरान वह रवींद्र नाथ टैगोर की कुर्सी पर नहीं बैठे थे। उन्होंने कहा कि इस बारे में सदन में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी द्वारा सोमवार को की गई टिप्पणी सत्य नहीं है जिसे रिकॉर्ड से निकाल देना चाहिए। शाह ने कहा कि कल (सोमवार) कांग्रेस नेता (अधीर रंजन चौधरी) ने कहा था कि मैं पश्चिम बंगाल में गुरुदेव रविंद्रनाथ टैगोर ( Gurudev Rabindra nath Tagore ) की कुर्सी पर बैठ गया। गृह मंत्री ने कहा कि कोई बात कहने से पहले तथ्यों को जांचना चाहिए।
गृह मंत्री ( Amit Shah)ने कहा, ‘मैं उस वक्त टोकना नहीं चाहता था, लेकिन जो सत्य नहीं है सदन के रिकॉर्ड में नहीं रहना चाहिए।’ शाह ने कहा कि उनके पास विश्व भारती के उप कुलपति का पत्र है जिसमें उन्होंने स्पष्ट किया है कि ऐसी घटना नहीं हुई। उन्होंने कहा कि वहां एक खिड़की है जहां पर सभी के बैठने की व्यवस्था है, वहां की तस्वीर है।
गृह मंत्री ( Amit Shah) ने कहा, ‘लेकिन मैं इसमें इनका दोष नहीं देखता, उनकी पार्टी की जैसी पृष्ठभूमि है, उसके कारण इनसे गलती हो गई।’ उन्होंने कहा कि मैं तो उस कुर्सी पर नहीं बैठा लेकिन मेरे पास दो फोटो हैं, जिनमें से एक में जवाहर लाल नेहरू उस कुर्सी पर बैठे हैं, जहां टैगोर बैठा करते थे। दूसरी फोटो राजीव गांधी की है… जिसमें वह टैगोर साहब के सोफे पर बैठे हैं। शाह ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के संबंध में चौधरी की एक टिप्पणी का जिक्र करते हुए यह भी कहा कि जो सदन में नहीं है उसका उल्लेख नहीं होना चाहिए ।
गौरतलब है कि लोकसभा में कांग्रेस (Congress )के नेता अधीर रंजन चौधरी ने सोमवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में हिस्सा लेते हुए कहा था कि हमारा यह कहना है कि भाजपा नेता अमित शाह जी, भाजपा अध्यक्ष नड्डा जी बंगाल जा रहे हैं क्योंकि वहां चुनाव आ रहे हैं। चौधरी ने यह भी कहा था कि अमित शाह जी जाकर रवींद्र नाथ टैगोर जी की कुर्सी पर बैठ जाते हैं। इससे असम्मान होता है। उन्होंने दावा किया था, ‘‘ये रवींद्र नाथ टैगोर जी के शांति निकेतन जा रहे हैं और कह रहे हैं कि उनका (टैगोर) जन्म यहां हुआ। अजीब बात है….पहले पढ़कर आइए कि उनका जन्म यहां नहीं हुआ और आप कह रहे हैं कि उनका जन्म यहां हुआ। हमें बुरा लगता है क्योंकि इतनी बड़ी पार्टी के सभापति हैं।’’
वहीं अब इस मामले पर विश्व भारती विश्वविद्यालय ( Visva-Bharati University ) ने अपना पक्ष रखा है। विश्वविद्यालय ने कांग्रेस नेता अधीर रंजन के द्वारा गृहमंत्री को लेकर की गई टिप्पणी को गलत बताया है।विश्वविद्यालय ने कहा कि अधीर रंजन जी आपने जो गृहमंत्री के बारे में जो लोकसभा में सूचना दी है वह गलत है। अमित शाह बंगाल यात्रा के दौरान कभी भी रवींद्र नाथ टैगोर की कुर्सी पर नहीं बैठे थे।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?