उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के जौनपुर (Jaunpur) जिले में महराजगंज थाना क्षेत्र के देल्हूपुर गांव में ननिहाल आई छात्रा की मंगलवार की दोपहर गोली मार कर हत्या कर दी गई। छात्रा के परिजन फिलहाल कुछ भी बताने से कतराते रहे। गोली छात्रा के सीने में लगी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जौनपुर (Jaunpur) के सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के मल्लूपुर गांव की काजल मौर्या (19) अपनी बड़ी बहन ऋचा मौर्या का साथ सोमवार को ननिहाल आई थी। करीब एक पखवाड़े पूर्व उसके बड़े मामा राम बहादुर मौर्य का देहांत हो गया था। इसी सिलसिले में उसके छोटे मामा फतेह बहादुर मौर्य ने पूजा रखी थी। दोनों बहनें उसी में शामिल होने पहुंची थीं। दोपहर में काजल बड़ी बहन ऋचा के साथ कमरे में थी।
इसी दौरान दोपहर दो बजे कमरे से गोली चलने की आवाज सुनकर छत पर मौजूद ननिहाल के लोग कमरे में पहुंचे। वहां का नजारा देख दंग रह गए। खून से लथपथ काजल छटपटा रही थी। गोली उसके सीने में लगी थी। काजल को उपचार के लिए तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर पहुंचाया गया। जहां डाक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। फिलहाल पुलिस जांच की बात कह रही है।गोली लगने के दौरान छात्रा घर में बहन और मौसेरे भाई के साथ मौजूद थी।
काजल जौनपुर (Jaunpur) के राजा हरपाल सिंह पीजी कालेज सिंगरामऊ में बीए (द्वितीय वर्ष) की छात्रा थी। ननिहाल में लोग घटना के बारे में कुछ बता नहीं रहे हैं। इससे पूरा मामला संदिग्ध बना हुआ है। वहीं वारदात के बारे में जानकारी होने के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही विधिक कार्रवाई भी शुरू कर दी है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?