उत्तर प्रदेश, ( Uttar Pradesh) के कासगंज ( Kasganj ) जिले में के सिढ़पुरा थाना इलाके के गांव नगला धीमर और नगला भिकारी में शराब माफिया ( Liquor mafia ) ने पुलिस ( police ) टीम पर हमला किया जिसमें एक सिपाही हत्या कर दी है ,एक दरोगा की हालत गंभीर है । अवैध शराब की सूचना पर कार्रवाई को निकले सिढ़पुरा थाने पुलिस टीम की शराब माफियाओं ने घेरकर पिटाई की। सिपाही देवेंद्र भी अर्धनग्न हालत में मिले। बाद में उनकी मौत हो गयी।
कासगंज जिला मुख्यालय से करीब 45 किलोमीटर दूर गंगा की कटरी में स्थित गांव नगला धीमर में दारोगा अशोक कुमार सिंह व सिपाही देवेंद्र कुमार मंगलवार शाम शराब माफिया( Liquor mafia ) मोतीराम की कुर्की का नोटिस चस्पा करने गए थे। वहां माफिया ने दोनों को घेर लिया और एक पेड़ से बांधकर जमकर पीटा। इसके बाद माफिया व ग्रामीण दोनों को डेढ़ किलोमीटर दूर खेत पर ले गए। वहां भी दोनों की पिटाई की, वर्दी भी फाड़ दी।
शराब माफिया( Liquor mafia ) उनकी वर्दी उतरवा दी और लाठी-डंडों व अन्य हथियारों से जमकर पीटा। लहूलुहान हुए दरोगाको अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
उनकी वर्दी उतरवा ली और पीटकर लहूलुहान अवस्था में छोड़कर भाग गए। जानकारी पर सिढ़पुरा थाना सहित अन्य थानों की पुलिस और पीएसी मौके पर पहुंची। करीब डेढ़ घंटे की तलाशी के बाद दोनों खेतों में पड़े मिले। गंभीर अवस्था में उन्हें नजदीकी गंजडुंडवारा चिकित्सालय से अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
घटनास्थल से पुलिस टीमों से दरोगा अशोक कुमार की बाइक मिली है। इसके अलावा एक अन्य अज्ञात की बाइक भी मिली है। दरोगा की बाइक गिरी पड़ी थी। उसी के ऊपर दरोगा की वर्दी और जूते रखे थे। समझा जा रहा है कि वर्दी उतरवाकर मारपीट से पहले हमलावरों ने उन्हें अपमानित भी किया।कासगंज में हुई वारदात के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लिया है। सीएम योगी ने इस घटना में शामिल तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?